फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   protest of ap workers

दरिंदों को सख्त सजा और बदायू गैंगरेप की उच्च स्तरीय जांच कराए सरकार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
protest of ap workers
अमरोहा। आम आदमी पार्टी ने बदायूं में गैंगरेप के दोषियों को सख्त सजा दिलाने की मांग की है। पुलिस की कार्यशैली पर चिंता जाहिर की। कहा कि दो दिनों तक पुलिस ने मामले को दबाए रखा। वह भी बराबर की दोषी है। इसके अलावा दरिंदों को उनके अपराध के अनरूप सजा दिलाए । राज्यपाल को संबोधित पत्रक डीएम उमेश मिश्र को सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष मोहम्मद आमिर की अगुवाई में कार्यकर्ता गुरुवार को कलक्ट्रेट परिसर में एकत्र हुए। उन्होंने प्रदेश सरकार के अपराध नियंत्रण के दावे पर हमला बोला। कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। महिला हिंसा पर रोक नहीं लग सकी है। सरकार पुलिस का इस्तेमाल राजनीतिक विरोधियों से निपटने में लगा रखी है। इसके चलते कानून का शासन खत्म हो गया है। बदायूं कांड में 50 वर्षीय महिला से गैंगरेप किया गया है। इसके अलावा दरिंदों ने भयावहता की है। ऐसा करने वाले लोगों को सख्त सजा दिलाई जाए। इस घटना को योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया गया है। ऐसे में घटनाकांड की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। पुलिस भी बराबर की दोषी है। उसने दो दिन तक मामले को छिपाए रखा। प्रदर्शन करने वालों में रमेश, नवाज नकवी, अमर सिंह, शाहिद हुसैन, हरि सिंह, शावेज खान, राहुल शर्मा, दानिश अली, नरेश त्यागी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed