फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   protest of america

अमेरिका, इजराइल के खिलाफ नारेबाजी

Sat, 02 Jul 2016 12:51 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो अमरोहा
अमर उजाला/ब्यूरो अमरोहा Updated Sat, 02 Jul 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
protest of america
अमरोहा में शिया जामा मस्जिद के बाहर विरोध स्वरूप खड़े शिया समुदाय के लोग।

विज्ञापन

शुक्रवार को शिया समुदाय के लोगों ने जामा मस्जिद शफातपोता में अलविदा जुमे की नमाज के बाद विरोध प्रदर्शन किया। यौमे क़ुद्स पर अमेरिका और इजराइल के विरोध में नारेबाजी की गई। किबला ए अव्वल बैतूल मुक़ददस को इजराइल के कब्जे से खाली कराने की मांग की गई। 

नमाज के बाद इमाम सैय्यद मोहम्मद सियादत नकवी के नेतृत्व में शिया समुदाय के लोगों ने इजराइल के खिलाफ नारेबाजी की। इजराइल पर आरोप लगाते हुए उसकी ओर से फलस्तीन पर हो रहे जुल्म और सितम की मजम्मत की गई। मौलाना डॉ. सियादत नकवी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष रमजान के आखिरी जुमे को इजराइल के कब्जे से बेतुल मुक़द्दस की रिहाई का मुतालबा किया जाता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा की हम दुनिया में हर तरह के जुल्म के खिलाफ  हैं। प्रदर्शन करने वालों में मौलाना अहसन अख्तर सरोश, मौलाना वसीम, मुख्तार नकवी, रजा सिब्तैन नौशी, खलील मुजतबा, अब्बास हैदर, मौलाना गुल हसन, मुजाहिद अब्बास, शहजाद रजा, सईद जैदी, डा. जमशेद कमाल, रोशन अली खां, हकीम चांद, ताजदार मेहंदी, अख्तर अब्बास, मौलाना अली मोहम्मद, शरफ अली खां, इकबाल हैदर, नासिर, हकीम शन्नू, मौलाना अफजाल, मोहसिन, सज्जाद अली, सिब्ते सज्जाद, आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed