{"_id":"5fe78a288ebc3e3c571493bd","slug":"protest-of-advocates-jpnagar-news-mbd374019761","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ताओं पर अत्याचारों के खिलाफ प्रदर्शन, नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ताओं पर अत्याचारों के खिलाफ प्रदर्शन, नारेबाजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। प्रदेश में अधिवक्ताओं पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ कचहरी और तहसील के वकीलों ने प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन संबंधित अधिकारियों को सौंपे। एटा के अधिवक्ता के घर में घुसकर पुलिस द्वारा की गई तोड़फोड़ और मारपीट की निंदा की। मुरादाबाद और नोएडा में अधिवक्ताओं के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी और परिजनों को एक करोड़ रुपये मुआवजा देने की मांग की।
शनिवार को अमरोहा सदर तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष हरज्ञान सिंह एडवोकेट के अध्यक्षता में तमाम वकील एकत्र हुए। यहां एसडीएम शशांक चौधरी को ज्ञापन सौंपा। वक्ताओं ने कहा कि एटा के अधिवक्ता राजेंद्र शर्मा और उनके परिवार के साथ पुलिस द्वारा घर में घुसकर मारपीट-तोड़फोड़ और अभद्र व्यवहार किया गया है। यह घटना बेहद निंदनीय है। साथ ही घटना की न्यायिक जांच कराने कर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। पीड़ित अधिवक्ता को सम्मान सहित रिहा करने और तोड़फोड़ में हुई क्षतिपूर्ति की भरपाई कराने की मांग की। इसके अलावा मुरादाबाद और नोएडा में अधिवक्ताओं के हत्यारोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। उनके आश्रित परिवारों को 1 करोड़ का मुआवजा दिया जाए। प्रदेश में अधिवक्ताओं पर हो रहे अत्याचारों पर रोक लगाई जाए। इस दौरान टीकाराम सैनी, गौरव कुमार शर्मा, राजीव लोचन, इमरान अली, जयविंदर सिंह, मोहम्मद अमजद इदरीसी, शौकीन मंसूरी आदि मौजूद रहे। इसके अलावा अमरोहा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मसरूर अली सिद्दीकी के नेतृत्व में तमाम अधिवक्ता कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां अधिवक्ता राजेंद्र शर्मा के ऊपर हुए हमले का विरोध जताया। पुलिस द्वारा की गई घटना की कड़े शब्दों में आलोचना की। इस दौरान अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम उमेश मिश्रा को सौंपा। प्रकरण की सीबीसीआईडी जांच कराने की मांग की है। इस दौरान अली इमाम रिजवी, अशरफ अली, छत्रपाल सिंह, इंद्रपाल गोले आदि मौजूद रहे।