फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   protest

निजी चिकित्सकों की दो घंटे सांकेतिक हड़ताल, मरीज बेहाल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 02:20 AM IST
विज्ञापन
protest
अमरोहा। आयुर्वेदिक चिकित्सकों को ऑपरेशन की अनुमित वाले बिल के विरोध में आईएमए चिकित्सकों ने मंगलवार को दो घंटे की सांकेतिक हड़ताल की। कोविड और इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर सभी को बंद रखा। चिकित्सकों ने इस बिल को खिचड़ी तंत्र बताया। कड़ी नाराजी जताते हुए विरोध प्रदर्शन किया। सरकार को बिल में सुधार करने के लिए चेताया। अन्यथा आर-पार की चेतावनी दी।
विज्ञापन

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के बैनर तले मंगलवार को निजी चिकित्सक दो घंटे की सांकेतिक हड़ताल पर रहे। अध्यक्ष डॉ. जीके त्यागी और सचिव डॉ आशीष त्रिवेदी के नेतृत्व में तमाम चिकित्सक एक बैंक्वेट हॉल में एकत्र हुए। यहां विरोध प्रदर्शन किया। कहा कि सरकार आयुर्वेद को बढ़ावा दे, पर खिचड़ी तंत्र न बनाए। तमाम निजी चिकित्सकों ने आयुर्वेदिक चिकित्सकों को ऑपरेशन की अनुमति देने संबंधित बिल पर कड़ी नाराजगी जताई। शासन से इस बिल में सुधार करने की अपील की। कहा कि आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति सबसे प्राचीन पद्धति है। लेकिन उसके आगे बढ़ाने के लिए आयुर्वेद डॉक्टरों ने प्रयास नहीं किए। वर्तमान में भी अधिकतर आयुर्वेदिक डॉक्टर एलोपैथिक प्रैक्टिस ही करते हैं। इस तरह आयुर्वेदिक डॉक्टरों ने खुद ही इस पद्धति को बेकार कर रखा है। अगर सरकार इस पद्धति पर आगे काम करना चाहती है, तो कुछ सख्त नियम बनाए। आयुर्वेदिक डॉक्टर को अपनी पद्घति के अनुसार काम करने के लिए बाध्य करें। केवल क्रॉनिक बीमारियों में ही आयुर्वेदिक को बढ़ावा दिया जाए। इसलिए सरकार आयुर्वेद डॉक्टरों से आयुर्वेदिक को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित करें। उनको जनरल सर्जरी की डिग्री न देकर आयुर्वेद जनरल सर्जरी की डिग्री दी जाए। मॉडर्न मेडिसन के चिकित्सा में गुणवत्तापूर्ण प्रणाली लागू हो। हमें डॉक्टरों की संख्या के साथ उनकी गुणवत्ता पर भी ध्यान देना है। जिससे अच्छी क्वालिटी वाले चिकित्सक बन सकें। प्राइवेट चिकित्सकों की सांकेतिक हड़ताल के चलते मरीजों को दिक्कतों को सामना करना पड़ा। हालांकि, सभी जगह कोविड-19 और इमरजेंसी इलाज बदस्तूर जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed