{"_id":"5f875ae18ebc3e9be04eb028","slug":"protest-jpnagar-news-mbd366081572","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा सांसद को पुलिस ने रोका, भड़के कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहा कलक्ट्रेट में नामांकन कराने जाते तीन से अधिक बसपाइयों को रोकती पुलिस।
- फोटो : JPNAGAR
Link Copied
अमरोहा। प्रत्याशी के नामांकन में पहुंचे बसपा सांसद गिरीश चंद्र और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी शमसुद्दीन राइन को पुलिस ने नियमों का हवाला देते हुए बैरियर पर रोक दिया। इस बीच पुलिस उनकी बहस भी हुई। मामला गरम होने लगा। सीओ सिटी और सीओ हसनपुर मौके पर पहुंचे। दोनों पुलिस क्षेत्राधिकारियों को मनाने में मशक्कत करनी पड़ी। बता दें, तीन लोगों से अधिक के नामांकन कराने जाने पर मनाही है। लेकिन, ये लोग संख्या में अधिक थे। इसलिए पुलिस ने रोका।
विज्ञापन
बुधवार को लगभग दो बजे बसपा सांसद गिरीश चंद्र और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी शमसुद्दीन राइन पार्टी के प्रत्याशी फुरकान अहमद के साथ जोया रोड स्थित विकास भवन और दीवानी कचहरी के तिराहे पर पहुंचे। बसपा नेता वाहनों से उतर कर पैदल चलने लगे। वह मस्जिद के सामने की पटरी पर पहुंचे थे कि बैरियर पर पुलिस ने रोक लिया। बसपा प्रत्याशी फुरकान अहमद ने बताया कि सांसद और वरिष्ठ नेता हैं। ड्यूटी पर मुस्तैद दरोगा ने अंदर जाने की अनुमति देने से इनकार कर दिया। इस बीच बसपा नेताओं की पुलिस वालों से बहस होने लगी। हंगामे की सूचना मिलने के बाद सीओ सिटी विजय कुमार राणा और सीओ हसनपुर सतीश चंद्र पांडेय मौके पर पहुंचे। पुलिस अफसरों ने बसपा सांसद गिरीश चंद्र से नियमों का हवाला दिया। जिसके बाद वह वापस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।