फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   protest

ट्रांसफॉर्मर खराब, भड़का गुस्सा, नारेबाजी, कर्मचारी सहमे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
protest
अमरोहा। बिजली निगम की कार्यशैली से सुल्तानपुर जहूर हसन गांव के लोगों का गुस्सा भड़क गया। उन्होंने अधिशासी अभियंता कार्यालय पहुंच कर प्रदर्शन किया। कहा कि बीते पंद्रह दिन से सैकड़ों घरों में अंधेरा है। हजारों लोगों का जनजीवन प्रभावित है। अधिकारी बेपरवाह हो गए हैं। नारेबाजी और गांववालेे के तेवर को देख कर्मचारी सहम गए। अधिशासी अभियंता अश्वनी चौधरी ने ट्रांसफॉर्मर को बदलने का भरोसा दिया। इसके बाद गांव के लोग किसी तरह माने।
विज्ञापन

नौगांवा सादात थानाक्षेत्र में सुल्तानपुर जहूर गांव में लगा ट्रांसफॉर्मर 15 दिन पहले फुंक गया थ। जेई और एसडीओ की अनदेखी से नाराज गांववालों का हुजूम अधिशासी अभियंता कार्यालय में आया। उन्होंने कहा कि कई बार अवगत कराया लेकिन ट्रांसफॉर्मर को बदला नहीं जा सका है। बिजली निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। गांववालों का कहना है कि इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण शो पीस साबित हो रहे हैं। पानी के लिए मुश्किलें बढ़ गई है। नारेबाजी से बिजली कार्यालय के कर्मचारी सहम गए। उन्होंने गांववालों को मनाने की कोशिश की। लेकिन गांववालों ने कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे। प्रदर्शन करने वालों में अहमद रजा खान, मोहम्मद शहबाज, सुरेंद्र सिंह, कासिम खान, छोटे खान, सईद, हामिद, इकरार, साजिद, सलमान खान, वाजिद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed