फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   protest

पेट्रो पदार्थों में मूल्यवृद्धि के विरोध में कांग्रेसियों ने स्कॉर्पियो को रस्सी बांध कर खींचा, पुलिस ने रोका, नोकझोंक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
protest
अमरोहा। डीजल और पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोत्तरी को लेकर कांग्रेसियों ने अनोखा प्रदर्शन किया। स्कॉर्पियो कार को रस्सी से बांध कर कलेक्ट्रेट के लिए निकले, लेकिन कार्यालय से चंद मीटर दूर चलने के बाद पुलिस ने उन्हें रोक लिया। कांग्रेसियों ने डीएम कार्यालय में जाने की जिद पर अड़ गए। पुलिस ने परमिशन नहीं होने का हवाला दिया। कुछ देर तक कांग्रेसियों की कोतवाल से बहस हुई। नोकझोंक के बाद मामला शांत हुआ। कांग्रेसियों ने पुलिस पर सरकार के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी का विरोध करने को जिलाध्यक्ष ओमकार कटारिया और शहर अध्यक्ष परवेज आरिफ टीटू की अगुवाई में गुरुवार को कांग्रेसी कार्यालय में हुए। यहां पर कांग्रेसियों ने स्कॉर्पियो कार में रस्सी बांधी और वाहन को हाथों खींच कर आगे बढ़े। अभी वह कार्यालय के मोड़ के समीप पहुंचे थे कि कोतवाल रविंद्र सिंह दल बल के साथ आ गए। पुलिस बल ने कांग्रेसियों की घेराबंदी कर दी। कांग्रेसियों ने पुलिस की कार्यशैली पर नाराजगी जताई। कांग्रेसियों ने पुलिस को सामने से हटने को कहा, लेकिन कोतवाल ने परमिशन नहीं होने का हवाला दिया। कुछ देर तक दोनों पक्षों में बहस हुई। कांग्रेसियों ने कहा कि पुलिस सरकार के इशारे पर काम कर रही है। विरोध के लोकतांत्रिक अधिकार छीन रही है। केंद्र सरकार डीजल और पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोत्तरी की है। ऐसा पहली बार हुआ है जब डीजल का दाम पेट्रोल के बराबर हो गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में कमी हो रही है लेकिन सरकार लगातार बढ़ा रही है। इसके बाद यहीं से कांग्रेसी वापस चले गए। विरोध प्रदर्शन में सुखराज सिंह, फैज आलम राईनी, डॉ. सिराजुद्दीन हाशमी, निराले मियां अंसारी, अली इमाम रिजवी, सलीम खान, जयपाल जाटव, खुश्तर मिर्जा, ओम प्रकाश पंवार, चनन खां, जावेद अब्बासी, नकुल पंवार, वाहिद सैफी, नदीम मलिक, साजिद अल्वी, फरमान अंसारी, संजय शर्मा, तहजीब खान, बाबू खान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed