{"_id":"574f31844f1c1b610a108bf1","slug":"protest-in-favour-of-farmer","type":"story","status":"publish","title_hn":" जेल भेजे गए किसानों के पक्ष में उतरे, भूख हड़ताल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल भेजे गए किसानों के पक्ष में उतरे, भूख हड़ताल
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Thu, 02 Jun 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा कलक्ट्रेट गेट पर धरना प्रदर्शन करते किसान
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हसनपुर बिजलीघर में तोड़फोड़ का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। अब भारतीय किसान यूनियन (भानु) गुट इस मामले में जेल भेजे गए किसानों के पक्ष में उतर आई है। इसको लेकर किसानों ने कलक्ट्रेट में धरना- प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन करने वालों में से बीस किसान भूख हड़ताल पर बैठ गए। बोले, जब तक मांगों का निस्तारण नहीं होगा तब तक भूख हड़ताल जारी रहेगी। देर शाम जिलाधिकारी के आश्वासन पर किसानों ने भूख हड़ताल खत्म कर दी।
भारतीय किसान यूनियन (भानु) गुट के प्रांतीय महासचिव चौधरी दिवाकर सिंह के नेतृत्व में भारी संख्या में किसान और महिलाओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। प्रशासन और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारे भी लगाए। चौधरी दिवाकर सिंह ने इस दौरान हुई सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हसनपुर क्षेत्र के तेरह किसानों को पुलिस ने झूठी रिपोर्ट दर्ज कराकर जेल भिजवाया है। उन्हें रिहा किया जाए।
किसानों की पाई-पाई का शुगर मिलों से भुगतान कराने की भी मांग उठाई। बताया कि बीस किसान कलक्ट्रेट में भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। जब तब जेल में बंद किसानों की रिहाई नहीं होगी तब तक भूख हड़ताल जारी रहेगी। रातभर किसान धरने पर डटे रहेंगे। इधर देर शाम प्रांतीय महासचिव दिवाकर सिंह ने बताया कि देर शाम डीएम ने बिजलीघर में तोड़फोड़ के मामले में जांच कराने और बकाया भुगतान जल्द कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
इस पर भूख हड़ताल खत्म कर दी है। यहां, बलवीर सिंह चौहान, मनोज, जयकीरत सिंह, सुरेंद्र सिंह, ह्रदय कुमार, योगेंद्र, रामपाल, सुधीर, जयविंदर, रविंदर, लाला, महेंद्र, विजय सिंह, कामेंद्र सिंह, संजीव, अशोक कुमार, हाजी फिरासत, इदरीश अहमद आदि मौजूद रहे। धरना प्रदर्शन में करने वालों में काफी संख्या में महिलाएं भी रही।