फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   protest

शीशोवाली में युवकों ने पकड़ी शराब की भट्ठी, धंधेबाज भागे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
protest
गजरौला के गांव शीशोवाली में युवकों द्वारा पकड़ी गई कच्ची शराब बनाने की भट्ठी। - फोटो : GAJRAULA
गजरौला(अमरोहा)। हलका पुलिस की लापरवाही के चलते शराब बनाने का कारोबार जारी है। रात -दिन वहां कच्ची शराब की भट्ठियां धधक रही हैं। शनिवार रात 12 बजे युवाओं के एक ग्रुप ने वहां धावा बोल दिया। खुद को घिरा देख तस्कर सामान और अपमिश्रित शराब आदि छोड़कर भाग गए। मौके से मिले सामान को युवकों ने कब्जे में ले लिया। बाद में पुलिस को भी सूचना दे दी। इन युवकों ने अपनी सुरक्षा की भी गुहार लगाई है।
विज्ञापन

शनिवार की रात लगभग 12 बजे गांव चकनवाला निवासी हंसराज ने अपने साथी पुष्पेंद्र, सुमित, परवीन, सुशील और दीशू के साथ रामगंगा पोषक नहर के पार स्थित गांव शीशोवाली के खेतों में छापा मारा। यहां एक गन्ने के खेत में कुछ लोग कच्ची शराब तैयार कर रहे थे। बताते हैं आहट होने पर शराब बना रहे तस्कर वहां से भाग निकले। मौके पर अपमिश्रित शराब, लहन, बर्तन. उपकरण, खाली केन आदि सामान रखा मिला। गुस्साए युवकों ने लहन बिखेर दिया और बर्तन तोड़ डाले। बाद में सामान को अपने साथ लेकर लौट आए। पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। खास बात यह है कि एसपी डा. विपिन ताडा ने खादर के शराब माफियाओं के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। इसके बावजूद हलका पुलिस की लापरवाही के चलते शराब के धंधे पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस से साठगांठ के बगैर कच्ची शराब की भट्ठियां खादर में कैसे धधक रही हैं? पूर्व में एक तस्कर ने पकड़े जाने पर 112 पुलिस के सामने ही युवकों को गोली मारने की धमकी भी दी थी। वहीं इंस्पेक्टर आरपी शर्मा का कहना है कि खादर में अवैध शराब का धंधा नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक डा. विपिन ताडा की तमाम कोशिशें खादर में अवैध शराब के धंधे पर अंकुश लगाने में सफल नहीं हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed