फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   protest from wine shop

काफूरपुर में शराब की दुकान पर महिलाओं का कब्जा

Sat, 01 Apr 2017 01:06 AM IST
अमरोहा/अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 01 Apr 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
protest from wine shop
शराब की ‌खिलाफत
देशी शराब से आजिज आईं महिलाओें का नवरात्र मेें रौद्र रूप सामने आ गया। काफूरपुर में खुली देशी शराब की दुकान के खिलाफ दो गांव की महिलाएं लामबंद हो गईं। लाठी-डंडे लेकर दुकान पर पहुंचीं। उन्हें देख सेल्समैन भाग निकला। गुस्साई महिलाओं ने दुकान में ताला जड़ दिया और सड़क जाम कर बैठ गईं।
विज्ञापन


रोड जाम करने पर पुलिस से उनकी जमकर नोकझोंक हुई। घंटा भर तक हंगामा मचा रहा। महिलाओं का कहना था कि नशेबाजों ने राह से बेटियों का गुजरना दुश्वार कर दिया है। घरों में शाम को रोज फसाद हो रहे हैं। ये दुकान हटेगी, तभी सुकून मिलेगा। इंस्पेक्टर ने डीएम से मिलने की बात कहकर महिलाओं को शांत किया।
विज्ञापन


गांव मदीपुरा व काफूरपुर की दो दर्जन से अधिक महिलाएं शुक्रवार की दोपहर काफूरपुर गांव के रास्ते किनारे स्थित देशी शराब की दुकान पर पहुंच गई। उनके हाथों में डंडे व लाठियां देखते ही सेल्समैन दुकान बंद कर भाग निकला। महिलाओं ने दुकान पर अपना ताला जड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सड़क जाम कर बैठ गईं। ईंट व पत्थर भी पास में रख लिए। जबरदस्त विरोध-प्रदर्शन कर हंगामा किया। महिलाओं का गुस्सा चेहरे पर साफ नजर आ रहा था। उनका कहना था कि रोजाना इस मार्ग से बेटियां शिक्षा ग्रहण करने स्कूल जाती हैं। शराबी फब्तियां कसते हैं।

उनको घूरते रहते हैं। खेतों में काम करना तक शराबियों ने दुश्वार कर दिया है। शाम को जब लोग घर आते हैं, तो नशे की हालत में लड़ाई झगड़ा करते हैं। इसलिए दुकान को यहां से हटाया जाएगा। नहीं हटाने पर महिलाएं बड़े आंदोलन को मजबूर होंगी।


इधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं को समझाकर रास्ते से हटाने की कोशिश की, लेकिन उनको भी गुस्से का सामना करना पड़ा। तीखी झड़पें हुईं। बाद में इंस्पेक्टर अजित सिंह ने महिलाओं को समझाया और डीएम से मिलने की बात कही। इसके बाद महिलाओं ने इंस्पेक्टर को यहां से दुकान हटाने संबंधी ज्ञापन सौंपा। रास्ता खोलते हुए डीएम के समक्ष पेश होने का निर्णय लिया। इस मौके पर विनीता देवी, सर्वेे, लोकेश सैनी, कमलेश, निशि देवी, राजेश देवी, जागेश देवी, सीमा, सरिता, बलराज सिंह आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed