{"_id":"58e92c654f1c1bd0355b4837","slug":"protest-from-incroachment","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानों के आगे बने स्लैब तुड़वाने पर भड़के व्यापारी, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानों के आगे बने स्लैब तुड़वाने पर भड़के व्यापारी, हंगामा
हसनपुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Apr 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खिलाफत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतिक्रमण हटाओ अभियान में दुकानों के आगे बनाए गए स्लैब तोड़ने को लेकर व्यापारी भड़क गए। बाजार बंद का ऐलान करते हुए हंगामा कर दिया। नारेबाजी करते हुए प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। व्यापारियों का गुस्सा देख बैकफुट पर आई टीम को वापस लौटना पड़ा।
एसडीएम से वार्ता करने पालिका पहुंचे व्यापारी नेताओं ने जेई व ईओ पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। मौके पर पहुंचे विधायक ने बमुश्किल व्यापारियों को समझाकर शांत किया। करीब दो घंटे तक बाजार बंद रहा।
शनिवार को एसडीएम गंभीर सिंह के नेतृत्व में शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। टीम में सीओ अभिनाश कुमार गौतम, तहसीलदार अमित कुमार भारतीय, नायब तहसीलदार, देवेंद्र सिंह, एसएआई नवाब सिंह, ईओ मंजूर अहमद खां, जेई दानिश हैदर नकवी, लेखपाल विवेक शर्मा के अलावा सैकड़ों सफाई कर्मी शामिल थे।
विज्ञापन
टीम ने जैसे ही अंबेडकर चौक से मुख्य बाजार की तरफ बढ़ना शुरू किया, तो अस्थाई अतिक्रमण के अलावा दुकानों के बाहर करीब एक फीट निकले स्लैब को भी तुड़वाना शुरू कर दिया। व्यापारियों ने विरोध करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। व्यापारियों की एसडीएम से तीखी नोकझोंक भी हुई।
इसके बाद गुस्साए व्यापारियों ने बाजार बंद का ऐलान करते हुए जमकर हंगामा किया। नारेबाजी करते हुए पुरानी तहसील के पास प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन भी किया। बैकफुट पर आई टीम को बैरंग लौटना पड़ा।
इसके बाद एसडीएम से वार्ता को नगरपालिका पहुंचे व्यापारी नेताओं ने अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान स्लैब तोड़ने के कृत्य को गलत ठहराते हुए ईओ व जेई पर पक्षपात का आरोप भी लगाया। जेई को बर्खास्त करने की मांग करते हुए व्यापारियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया।
सूचना मिलते ही विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी मौके पर पहुंच गए। किसी तरह से समझाकर व्यापारियों को शांत किया। इस दौरान निर्णय लिया गया कि एसडीएम को गुमराह करके जेई व ईओ ने यह कृत्य कराया है। इसके लिए जेई व ईओ जिम्मेदार हैं। विधायक ने कहा कि जैसा व्यापारी चाहेंगे। वैसा होगा। जेई व ईओ ने गलत कार्य किया है। इसका खामियाजा इन्हें भुगतना पड़ेगा।
उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल का कहना है कि यदि दुकानों के स्लैब तोड़े जाने थे, तो पहले दुकानदारों को नोटिस दिए जाते। अतिक्रमण हटाओ अभियान के नाम पर व्यापारियों का शोषण किया गया। इसे सहन नहीं किया जाएगा।
वहीं नगर अध्यक्ष राकेश अग्रवाल का कहना है कि जेई व ईओ ने दो सभासदों के कहने पर पक्षपात कराया। केवल एक ही समुदाय के व्यापारियों की दुकानों के स्लैब तोड़े गए। व्यापारी नेता सतीश अग्रवाल का कहना है कि भ्रष्ट जेई व ईओ कई सालों से नगरपालिका में डटे हुए हैं। ये दोनों अफसर शहर का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं, इनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। व्यापारियों का शोषण सहन नहीं होगा।
महेंद्र सिंह खड़गवंशी, विधायक का कहना है शहर में ऐसा कोई कार्य नहीं होने दिया जाएगा। जिससे व्यापारियों का अहित हो। जेई व ईओ ने एसडीएम को गुमराह करके दुकानों के स्लैब तुड़वाने का काम किया है। दोनों ही अफसरों को अपनी जेब से टूटे स्लैबों को दोबारा बनवाया जाएगा। जेई को बहुत जल्द हसनपुर से हटवाया जाएगा।
एसडीएम, गंभीर सिंह ने कहा शहर में अगर अतिक्रमण हटवाने में यदि व्यापारी प्रशासन का सहयोग करेंगे। तो स्थायी अतिक्रमण हटवाया जाएगा। प्रशासन की ओर से ऐसा कोई कार्य नहीं कराया जाएगा। जिससे शहर का माहौल खराब हो।