{"_id":"6587414351bd57ca92062e8b","slug":"protest-at-police-post-for-recovery-of-woman-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-10901-2023-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: महिला की बरामदगी को पुलिस चौकी पर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: महिला की बरामदगी को पुलिस चौकी पर दिया धरना
विज्ञापन
आदमपुर। महिला की बरामदगी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने पुलिस चौकी पर धरना दिया। पुलिस पर रुपये लेने का आरोप भी लगाया। बाद में पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों को घर भेज दिया।
आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक का कहना है कि सात वर्ष पूर्व शादी हुई थी। एक बेटा भी है। नौ दिन पूर्व पत्नी बेटे के साथ मायके जाने की बात कहकर घर से निकली थी लेकिन मायके में नहीं पहुंची। तलाश करने पर मालूम हुआ कि वह दूसरे गांव के एक युवक के साथ गई है। घर से वह सोने चांदी के आभूषण भी लेकर गई है। मामले की शिकायत पुलिस से की गई। कोई कार्रवाई नहीं होने से नाराज ग्रामीण एकत्र होकर शनिवार को दढि़याल पुलिस चौकी पर पहुंच गए। पुलिस से कार्रवाई की मांग की। नाराज ग्रामीण चौकी पर ही धरने पर बैठ गए। इस दौरान जमकर हंगामा किया। चौकी इंचार्ज पर रुपये लेने का आरोप भी लगाया।
बाद में पुलिस ने ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। पुलिस क्षेत्राधिकारी दीप कुमार पंत का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी। जल्द ही महिला को बरामद कराया जाएगा। जो भी दोषी होगा। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -