फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Protest against installation of electric poles

Amroha News: बिजली के खंभे लगाने के विरोध में हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Protest against installation of electric poles
अमरोहा। शहर के मोहल्ला बटवाल में बिजली के खंभे लगाने पहुंची विद्युत विभाग की टीम का स्थानीय लोगों ने घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। अचानक बढ़े हंगामे के चलते मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्थिति बिगड़ती देख विद्युत कर्मी सामान छोड़कर वहां से हट गए, जिससे कार्य कुछ समय के लिए रुक गया। बाद में एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों समझाकर विवाद शांत कराया।
विज्ञापन

मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बटवाल का है। बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे विद्युत विभाग की टीम ट्रांसफार्मर लगाने के लिए खंभे गाड़ने के लिए गड्ढे खोद रही थी। इसी दौरान मोहल्ले के लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों का कहना था कि पहले से ही गली संकरी है, ऐसे में बिजली के खंभे लगने से रास्ता और तंग हो जाएगा, जिससे आवागमन में दिक्कतें बढ़ेंगी। यह भी आशंका जताई कि बारिश के मौसम में बिजली के खंभों में करंट उतरने का खतरा रहता है। उन्होंने जमकर नारेबाजी की और टीम का घेराव कर लिया। हालात बिगड़ते देख विद्युत कर्मियों ने मौके की नजाकत को समझते हुए वहां से हटना ही उचित समझा।
विज्ञापन

इस दौरान ज्योति, सरिता, बबीता, संगीता, सुनीता, बंटी, रामू, अमित, रजत समेत कई मोहल्लेवासी मौजूद रहे। उन्होंने विभाग से मांग की कि खंभे किसी अन्य स्थान पर लगाए जाएं, ताकि स्थानीय लोगों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीओ राजकुमार मिश्रा ने बताया कि जिस व्यक्ति ने बिजली कनेक्शन लिया था, उसका मोहल्ले के कुछ लोगों से विवाद चल रहा था, जिसके कारण विरोध हुआ। उन्होंने बताया कि बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया, जिसके बाद ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed