हसनपुर (अमरोहा)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने एक कॉलेज में प्रयोगात्मक परीक्षा के नाम पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए कॉलेज प्रशासन का पुतला जलाया। कहा कि विद्यार्थियों का शोषण किया जा रहा है। इसे सहन नहीं किया जाएगा।
रविवार दोपहर को विद्यार्थी परिषद के जिला सह संयोजक चंकी सहदेव के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने कालेज के बाहर एकत्र हुए और कालेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि स्नातक में प्रयोगात्मक परीक्षा के नाम पर 1100 रुपये लिए जा रहे हैं। गरीब बच्चे यह फीस देने में असमर्थ है। मनमाने ढंग से फीस वसूल की जा रही है। पूर्व में इसको लेकर शिकायत की जा चुकी है। लेकिन, कालेज प्रशासन द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। विद्यार्थियों की समस्याओं की अनदेखी की जा रही है। इसे सहन नहीं किया जाएगा। नाराज छात्राओं ने कालेज के बाहर कालेज प्रशासन का पुतला जलाया। पुतला जलाने वालों में सुमित कुमार, राजीव कुमार, मुंशेलाल, सागिर, रजत कुमार, पुष्पेंद्र कुमार, लक्की आदि रहे।