फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   protest against caa

सैदनगली के ढक्का में विरोध प्रदर्शन, नोंकझोंक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
protest against caa
नौगांवा सादात में लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते डीएम और एसपी। - फोटो : JPNAGAR
हसनपुुर/उझारी/सैदनगली (अमरोहा)। भारतीय नागरिकता के लिए बनाया गया नया नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में जगह-जगह हो रहे प्रदर्शनों के बीच शुक्रवार को नमाज के बाद सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव ढक्का में लोगों ने प्रदर्शन किया। जुलूस निकालने का कोशिश की, लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जुलूस निकालने की कोशिश कर रहे लोगों को किसी तरह से समझाकर शांत किया। लोगों ने पुलिस को ज्ञापन देकर कानून वापस लेने की मांग की। उधर, उझारी में दिनभर ऊहापोह की स्थिति बनी रही है। हालांकि शांति व्यवस्था पूरी तरह से कायम रही।
विज्ञापन

गुरुवार को संभल में हुए बवाल के बाद से क्षेत्र में पुलिस सतर्क हो गई। बताते हैं कि कस्बा ढक्का में नमाज के बाद लोग एकत्र हो गए और कानून के विरोध में प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान जुलूस निकालने की कोशिश की, लेकिन सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। लोगों की पुलिस के साथ तीखी नोकझोंक भी हुई। जमकर हंगामा हुआ। लोगों ने पुलिस अफसरों को ज्ञापन सौंपा। उधर, कस्बा उझारी में दिनभर बवाल की आशंका के चलते जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा। मस्जिदों के बाहर सुबह से ही पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई। एसडीएम और सीओ ने ड्रोन कैमरे से सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी। किसी भी स्थान पर भीड़ जमा नहीं होने दी। भीड़ जमा होने से पहले ही उसे वहां से हटा दिया गया। दिनभर कर्फ्यू जैसे हालात बने रहे। हालांकि पूरी तरह से शांति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed