{"_id":"5dfd06ae8ebc3e87dc40608c","slug":"protest-against-caa-gajraula-news-mbd333549733","type":"story","status":"publish","title_hn":"औद्योगिक नगरी में कड़ी सुरक्षा में हुई जुमे की नमाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औद्योगिक नगरी में कड़ी सुरक्षा में हुई जुमे की नमाज
विज्ञापन
गजरौला में जामा मस्जिद के आगे जुमे की नमाज के दौरान मुस्तैद पुलिस फोर्स।
- फोटो : GAJRAULA
गजरौला (अमरोहा)। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में संभल के बाद अब मुरादाबाद और अमरोहा में भी हिंसा और आगजनी की घटनाएं हुईं। इसी को देखते हुए औद्योगिक नगरी में भी सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की गई। सुबह से पुलिस मुस्तैद रही। जुमे की नमाज कड़ी सुरक्षा में अदा कराई गई। वहीं रेलवे स्टेशन पर भी जीआरपी, आरपीएफ सतर्क रही।
शुक्रवार को मुरादाबाद और अमरोहा में आगजनी की घटनाओं की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। नगर में मुख्य चौराहों के साथ ही मोहल्लों में भी पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। इसके अलावा मंदिर-मस्जिदों के इर्द-गिर्द भी सुरक्षा कड़ी रही। इंस्पेक्टर जयवीर सिंह और कस्बा चौकी इंचार्ज एसआई रजनीश कुमार फोर्स के साथ शहर में राउंड लेते रहे। थाना क्षेत्र के मुस्लिम बाहुल्य गांव मोहरका पट्टी, शाहपुर, नगलिया टोकरा आदि में फ्लैग मार्च निकालकर लोगों में सुरक्षा की भावना जागृत कराई गई। इसके अलावा नगर में चौपला स्थित जामा मस्जिद, बस्ती में चौहानपुरी स्थित मस्जिद और नूरानी मस्जिद में कड़ी सुरक्षा के बीच नमाज अदा की गई। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित मस्जिदों में भी नमाज के दौरान सुरक्षा के प्रबंध किए गए थे। देर रात तक पुलिस सड़कों पर ही घूमती नजर आई। वहीं रेलवे स्टेशन पर भी जीआरपी और आरपीएफ मुस्तैद नजर आई। आरपीएफ ने स्टेशन पर काफी दूर तक पैदल गश्त कर रेलवे ट्रैक भी चेक किया। हालांकि औद्योगिक नगरी में कहीं से भी कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।
थाने में बनाया संतरी प्वाइंट
गजरौला। मुरादाबाद और अमरोहा में आगजनी की घटनाओं के बाद चेती पुलिस ने थाने में आनन-फानन में संतरी प्वाइंट बनवा दिया। शुक्रवार को थाने में इंस्पेक्टर के आफिस के सामने मिट्टी से भरे कट्टे लगाकर संतरी प्वाइंट तैयार किया गया। इसके बाद यहां सशस्त्र संतरी की ड्यूटी लगाई गई। हेड मोहर्रिर बुंदन बख्श ने बताया कि सुरक्षात्मक दृष्टि से ऐसा किया गया है।