फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   propotion list of teachers not ready

शिक्षकों की प्रोन्नत की सूची तैयार नहीं, खंड शिक्षा अधिकारियों को नोटिस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
propotion list of teachers not ready
अमरोहा। बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों को प्रोन्नत वेतनमान का लाभ नहीं मिल रहा है। इसके चलते शिक्षक संगठन नाराज है। उन्हें अतिरिक्त 1,500 रुपये का भुगतान नहीं हो रहा है। बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारियों को नोटिस जारी किया है। उन्हें सूची उपलब्ध कराने को कहा है। लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जिले के प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूलों में लगभग 200 शिक्षकों के प्रोन्नत वेतनमान का मामला काफी समय से लंबित है। शिक्षक संगठनों ने कई बार आंदोलन किया है। दरअसल, 22 साल की सेवा करने वाले शिक्षक को प्रोन्नत वेतनमान का लाभ दिया जाना है। उनका कहना है कि प्रोन्नत वेतनमान नहीं मिलने से शिक्षक मनोयोग से पठन पाठन में रुचि नहीं ले रहे हैं। शिक्षक संगठनों के नेताओं का आरोप है कि सरकार के इशारे पर अधिकारी काम कर रहे हैं। इसके चलते प्रोन्नत वेतनमान का मामला भी कागजों से बाहर नहीं निकल सका है।
विज्ञापन

बीएसए चंद्रशेखर ने जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को नोटिस जारी किया है। उनसे कहा है कि तत्काल सूची उपलब्ध कराए इसमें किसी तरह की आनाकानी बर्दाश्त नहीं होगी। इसके साथ ही शिक्षकों को प्रमाणपत्र भी उपलब्ध कराए। शिक्षकों से आपत्ति का निस्तारण करा लें। किसी का नाम नहीं छूटना चाहिए। शिथिलता पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed