फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Property dealer walking on the road shot, injured

Amroha News: रास्ते में पैदल जा रहे प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Feb 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
Property dealer walking on the road shot, injured
हसनपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव में रास्ते पर जा रहे प्रॉपर्टी डीलर को कुछ लोगों ने गोली मार दी। पेट में गोली लगने से प्रॉपर्टी डीलर घायल हो गए। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी से हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन

घटना कोतवाली क्षेत्र के गांव गागटकोला की है। गांव निवासी आदेश कुमार पुत्र गंगा शरण प्रॉपर्टी डीलर है। बताते हैं कि रविवार की रात करीब 8:30 बजे वह अपने गांव के बस स्टैंड पर स्थित अपनी भूमि को देखकर वापस अपने घर पैदल जा रहा था। गांव को जाने वाले रास्ते पर कुछ लोगों ने प्रॉपर्टी डीलर पर गोली चला दी। गोली उनके पेट में लगी। शोर शराबा होने पर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि प्रॉपर्टी डीलर को गोली लगने की घटना की जानकारी मिली है। पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed