{"_id":"659e34b6c7f974d57a020b27","slug":"property-dealer-shot-dead-in-amroha-of-uttar-pradesh-2024-01-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Murder: प्रॉपर्टी डीलर की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने प्लाट में घेरकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Murder: प्रॉपर्टी डीलर की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने प्लाट में घेरकर मार डाला
Wed, 10 Jan 2024 11:40 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 10 Jan 2024 11:40 AM IST
सार
अमरोहा में प्रॉपर्टी डीलर की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। बाइक सवार बदमाशों ने प्लाट में घेरकर उसे मार डाला। गुस्साए परिजनों ने हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अमरोहा में हत्या
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अमरोहा के मंडी धनौरा थाना इलाके के गांव कुआं खेड़ा में प्रॉपर्टी डीलर रविंद्र उर्फ कलुआ (34) की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी। हत्यारोपी वारदात को अंजाम देकर मौके से भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। हत्यारोपियों ने चार से पांच गोली दागी। पुलिस ने घटनास्थल पर मैगजीन बरामद की है।
उधर आक्रोशित परिजनों ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रोड जमकर हंगामा किया। हत्या क्यों की गई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। मृतक बछरायूं थाना इलाके गांव मलेशिया का रहने वाला था। रविंद्र उर्फ कलुआ पुत्र सुरेंद्र सिंह की हत्या के बाद कोहराम मच गया है।
परिजनों के मुताबिक, बुधवार की सुबह 8:50 बजे रविंद्र उर्फ कलुआ बाल कटवाने के लिए कुआं खेड़ा गांव गए थे। तभी बाइक सवार दो बदमाश वहां पहुंचे और फायरिंग शुरू कर दी। जैसे ही रविंद्र उर्फ कलुआ जान बचाकर वहां से भागे तो आरोपियों ने उन्हें थोड़ी दूर पर एक प्लाट में घेर लिया और गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
आरोपियों ने ताबड़तोड़ चार से पांच गोली मारीं। जिससे रविंद्र उर्फ कलुआ की मौके पर मौत हो गई। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से भाग निकले। थोड़ी देर में घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

एएसपी राजीव कुमार सिंह ने मौका मुआयना किया। एसपी कुंवर अनुपम सिंह के निर्देश पर फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। वहीं, मृतक रविंद्र उर्फ कलुआ के परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए और हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम कर दी।
पुलिस आक्रोशित परिजनों को समझने का प्रयास कर रही है। हत्या के पीछे क्या कारण रहा है, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। एएसपी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि हत्या आरोपियों का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।