फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Property dealer shot dead 100 meters away from police station

Amroha News: पुलिस चौकी से सौ मीटर दूर प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2024 06:24 AM IST
विज्ञापन
Property dealer shot dead 100 meters away from police station
गजरौला (अमरोहा)। पुलिस चौकी से महज सौ मीटर दूर प्रॉपर्टी डीलर विक्रम सिंह (50) की उनके किराएदार अर्जुन ने गोली मारकर हत्या कर दी। हत्यारोपी पांच महीने पहले किराए पर रहने आया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। परिजनों के मुताबिक किराएदार प्रॉपर्टी डीलर की महिलाओं पर बुरी नजर रखता था।
विज्ञापन

प्रॉपर्टी डीलर विक्रम सिंह मूलरूप से गजरौला क्षेत्र के ही चकनवानला गांव के रहने वाले अतर सिंह के बेटे थे। करीब 10 साल पहले विक्रम सिंह गजरौला के मायापुरी मोहल्ले में मकान बनाकर रहने लगे थे। विक्रम यहां पत्नी कश्मीरी और पौत्री के साथ रहते थे। वह प्रॉपर्टी डीलर थे। पांच महीने पहले बिजनौर के शिवाला कलां थाना क्षेत्र के ऊमरा बुजुर्ग गांव निवासी अर्जुन उनके यहां किराए पर रहने आया। वह एक औद्योगिक इकाई में काम करता है। परिजनों के मुताबिक किराएदार अर्जुन परिवार की महिलाओं पर बुरी नजर रखता था। इसकी जानकारी होने पर विक्रम सिंह ने उसे टोका। इसी इसी बात को लेकर आरोपी रंजिश रखने लगा।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर 12:30 बजे प्रॉपर्टी डीलर विक्रम सिंह औद्योगिक पुलिस चौकी से महज 100 मीटर दूर एक फैक्टरी जाने वाले रास्ते पर जा रहे थे। तभी अर्जुन ने गोली मारकर विक्रम सिंह की हत्या कर दी। सीओ स्वेताभ भास्कर ने बताया कि मृतक के भाई छोटे सिंह की तहरीर पर किराएदार अर्जुन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल 315 बोर का तमंचा बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article