फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Projects worth six thousand crore rupees are stuck due to departmental regulations.

Amroha News: विभागों के नियमों के फेर में फंसीं छह हजार करोड़ की परियोजनाएं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Projects worth six thousand crore rupees are stuck due to departmental regulations.
अमरोहा। जिले की पहचान औद्योगिक हब के रूप में होती है। इंवेस्टर्स समिट में भी जिले में निवेश का लक्ष्य रखा गया था। इसमें पिछले वर्ष 183 एमओयू (समझौता पत्र) साइन किए गए। लेकिन जमीन पर केवल 22 परियोजनाएं ही साकार हो सकीं। अलग-अलग विभागों के नियमों के फेर में कई योजनाएं पूरी नहीं हो सकीं तो कई उद्यमियों ने एमओयू साइन करने के बाद भी निवेश में रुचि नहीं दिखाई।
विज्ञापन

पिछले साल फरवरी में लखनऊ में आयोजित हुई इंवेस्टर्स समिट में उद्यमियों ने प्रदेश में निवेश की इच्छा जताते हुए अलग-अलग जनपदों में उद्योग धंधे स्थापित करने के लिए एमओयू साइन किए थे। अमरोहा में भी 6185 करोड़ रुपये के 187 एमओयू साइन हुए थे। इसके बाद उद्यमियों ने जिले में उद्योग स्थापित करने की कवायद शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

फिलहाल एमओयू साइन हुई 61 परियोजनाएं ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के लिए चयन हुए थे। इनमें से 829 करोड़ रुपये निवेश की 22 परियोजनाएं धरातल पर भी उतर चुकी हैं, लेकिन कुछ परियोजनाओं के लिए उद्यमियों को जमीन न मिलने व कुछ के लिए वन विभाग की एनओसी की प्रक्रिया पूरी न होने के कारण काम शुरू नहीं किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed