फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Procession taken out on the occasion of Hanuman Janmotsav

Amroha News: हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में निकाली शोभायात्रा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2024 04:46 AM IST
विज्ञापन
Procession taken out on the occasion of Hanuman Janmotsav
जोया। हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में गांव इकौंदा में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में विभिन्न झांकियों को देख लोग मंत्रमुग्ध हो उठे। शोभायात्रा का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को श्रीबालाजी महाराज मंदिर समिति की ओर रामलीला मैदान से शोभायात्रा निकाली गई। सुबह के समय हनुमान जी मूर्ति का तिलककर पूजन किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। रथ और घोड़े के साथ निकली शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। शोभायात्रा में विभिन्न झांकियां शामिल रहीं। वहीं, कलाकार भजनों पर नृत्य करते नजर आए। डीजे की धुन पर लोग भजन कीर्तन करते आगे बढ़ रहे थे। पूरे गांव में भ्रमण करते हुए शोभायात्रा मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। इससे पूर्व कमेटी के अध्यक्ष राजेश सिंह ने फीता काटकर शोभायात्रा की शुरुआत की। इस अवसर पर विनीत सिंह, भारती सिंह, मोनू, सतीश, राजवीर, जयवीर, सरजीत विक्कू, अर्जुन, धर्म सिंह आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed