फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Procession taken out on Muharram, mourners walked on burning embers

Amroha News: मुहर्रम पर निकाला जुलूस, दहकते अंगारों पर चले अजादार

Mon, 07 Jul 2025 02:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 07 Jul 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Procession taken out on Muharram, mourners walked on burning embers
हसनपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

नगर में दस मुहर्रम पर कर्बला के 72 शहीदों की याद में जुलूस निकाला गया। इसमें अजादारों ने दहकते अंगारों पर चलकर मातम किया और जंजीरों से खुद को लहूलुहान किया। सबसे पहले इमाम बारगाह फातेमा में मजलिस हुई, जिसमें मर्सियाखुवानी डॉ. नसीमुज्जफर ने की, जबकि मजलिस को सफी मुक्तदा ने खिताब किया।
मजलिस के बाद जुलूस बरामद हुआ, जिसमें अलम, दुलदुल, गहवारा व ताबूत शामिल थे। जुलूस में सभी अजादार नंगे पैर काले कपड़े पहने मातम करते चल रहे थे। सबकी जुबान पर या हुसैन या हुसैन कीं सदाएं बुलंद थीं। जुलूस इमाम बारगाह अलमदार हुसैन, अजाखाना मीर मुजाहिद हुसैन व इमामबारगाह सखी हुसैन से होता हुआ हुसैनी चौक पहुंचा। कर्बला में पहुंचकर ताजिये दफन हुए।
विज्ञापन

उधर, हसनपुर में मोहल्ला काला शहीद स्थित इमाम बाड़े से जुलूस शुरू हुआ। जुलूस में इमाम हुसैन की शहादत को याद कर मातम किया गया। तयशुदा रास्तों से होता हुआ जुलूस इमाम बारगाह में पहुंचकर संपन्न हुआ। जुलूस में समाज सेवी संगठनों द्वारा शरबत वितरण किया गया। यहां सूफी कैसर, सभासद तालिब खान, युवा नेता समीर खान, अकील पहलवान, असलम सलमानी, नवाब सैफी रहे। उधर, गांव कालाखेड़ा में भी जुलूस निकाला गया। इस दौरान गांव प्रधान हाफिज नूर मोहम्मद, मुखिया अमीर अहमद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

जुलूस में गूंजती रहीं हुसैन कीं सदाएं
ढबारसी। दस मुहर्रम पर ढबारसी में जुलूस निकाला गया। इसमें हुसैन की सदाएं गूंजती रहीं। जुलूस निकालने की तैयारी के बीच बारिश भी हो गई। इमाम बारगाह सैय्यद सिराज हुसैन से बारिश रुकने के बाद शाम करीब पांच बजे से जुलूस निकलना शुरू किया। जुलूस बड़ी मस्जिद के आगे से होते मदीना मस्जिद से सामने से निकल कर सहकारी समिति पर जाकर रुका। जहां हुसैन को याद करके मातम किया गया। उसके बाद जुलूस चलकर कर्बला पर जा पहुंचा। जहां ताजिये दफन किए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed