फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Procession taken out on Daksha Prajapati Jayanti, tableaux mesmerized the audience

Amroha News: दक्ष प्रजापति जयंती पर शोभायात्रा निकाली, झांकियों ने मन मोहा

Wed, 30 Jul 2025 12:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 30 Jul 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Procession taken out on Daksha Prajapati Jayanti, tableaux mesmerized the audience
गजरौला। नगर में मंगलवार को दक्ष प्रजापति की जयंती के उपलक्ष्य में शोभायात्रा निकाली गई। इसमें शामिल झांकियों ने लोगों को मन मोहा। शोभायात्रा में रथ पर सवार दक्ष प्रजापति की झांकी व उसके आगे नृत्य करते चल रहे राधा-कृष्ण रूपी कलाकार आकर्षण का केंद्र बने रहे। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश सरकार से दक्ष जयंती पर अवकाश घोषित कराने की मांग की गई।
विज्ञापन

मोहल्ला मायापुरी से निकाली गई शोभायात्रा को पूर्व विधायक हरपाल सिंह, श्योनाथ सिंह, आयोजन समिति के प्रमुख डॉ.उत्तम सिंह प्रजापति, जोगेंद्र सिंह आदि ने हरी झंडी दिखाई। पूर्व विधायक ने दक्ष प्रजापति के बारे में जानकारी दी। शोभायात्रा में शामिल लोग पीले पटका पहने हुए और हाथ में ध्वज लेकर, जबकि महिलाएं भजनों पर थिरकते हुए अनुशासन में चल रही थीं।
विज्ञापन

चौहानपुरी व अन्य मोहल्लों से होते हुए इंदिरा चौक पहुंची और यहां से भानपुर फाटक मार्ग पर एक होटल में शोभायात्रा का विश्राम हुआ। यहां आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माटी कला बोर्ड के चेयरमैन ओमप्रकाश गोला ने भी अपने विचार रखे। धनौरा विधायक राजीव तरारा के पिता पूर्व विधायक तोताराम को मांग पत्र सौंपकर सीएम से दक्ष प्रजापति जयंती को सरकारी घोषित कराने की मांग उठाई। पालिकाध्यक्ष के प्रतिनिधि विपिन सागर ने मोहल्ला मायापुरी में दक्ष प्रजापति द्वार बनवाने और पार्क के लिए जमीन देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर दारा सिंह प्रजापति, रोहताश प्रजापति, महेंद्र सिंह प्रजापति, डॉ.हरज्ञान प्रजापति, विजयपाल कारीगर, डॉ.जगदेव सिंह, सुरेश प्रजापति, उमेश प्रजापति आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता विजय प्रजापति भट्टे वालों ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed