फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   problem in village of amroha

पढ़ाई को पार करना होता है गंदे पानी का ‘दरिया’

Tue, 23 Aug 2016 02:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Tue, 23 Aug 2016 02:09 AM IST
विज्ञापन
problem in village of amroha
हसनपुर में बुरावली क्षेत्र के गांव बांसका कला में गंदे पानी से गुजरते बच्चे। - फोटो : amar ujala
ग्रामीण इलाकों में बुनियादी सुविधाओं का अभाव किस कदर है, इसकी बानगी बांसका कला आ के देखिए। यहां सड़क इतनी खस्ताहाल है कि, बारिश का पानी यहीं भर गया है। नतीजतन यहां कीचड़ भी फैला है। इसमें सबसे ज्यादा दिक्कत बच्चों को उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन


सुबह स्कूल के लिए निकले मासूमों को जलभराव से गुजरना पड़ रहा है,  बार-बार शिकायत करने के बावजूद भी इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। गंगेश्वरी ब्लाक क्षेत्र के गांव बांसका कला में मुख्य रास्ते की हालत बहुत खराब है।
विज्ञापन


मदरसा अमीर अहमद जूनियर हाईस्कूल के सामने रास्ते पर पिछले तीन माह से जलभराव की स्थिति बनी हुई है। यह रास्ता गांव बांसका कला से मदारीपुर, सुतावली, बरतौरा व जल्लोपुर को भी जोड़ता है। मार्ग पर जलभराव होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे अधिक परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों को होती है। उन्हें पैदल ही कीचड़युक्त पानी से गुजरना पड़ता है। कई बार तो बच्चे पानी में गिर जाते हैं। किताबे भी खराब हो जाती हैं। मार्ग सही कराने के लिए ग्राम प्रधान से लेकर उच्चाधिकारियों तक से कई बार शिकायत की जा चुकी है।

लेकिन इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जाता। मदरसा अमीर अहमद जूनियर हाई स्कूल के प्रधानाचार्य मेहराज अली का कहना है कि गंदे कपड़े व पैर कीचड़ में सने हुए बच्चे स्कूल आते हैं। 


बांसका कला में रास्ते पर जल भराव है,  स्कूली बच्चों को परेशानी होती है। तो रास्ते की जल्द ही मरम्मत कराई जाएगी। पिछले दिनों गंगानगर में रास्ते पर पानी होने की वजह से बच्चों को परेशानी हो रही थी। वहां  मरम्मत कार्य के लिए आदेश किया गया था। एसडीएमएसडीएम अशोक मौर्यं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed