{"_id":"61ad0a36cf7395016736478b","slug":"probe-of-grains-jpnagar-news-mbd411689479","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं,चावल, चना, नमक और सरसो तेल की गुणवत्ता परखेंगे अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं,चावल, चना, नमक और सरसो तेल की गुणवत्ता परखेंगे अफसर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। राशन और खाद्य पदार्थों के शत-प्रतिशत वितरण की कवायद शुरू हो गई है। इसके लिए ब्लॉक और नगरों में जिलास्तरीय अधिकारियों को नामित किया गया है।
ये अफसर अपने क्षेत्र में गेहूं चावल के अलावा चना और सरसों के तेल की गुणवत्ता को परखेंगे। इसके साथ ही वजन भी सुनिश्चित कराएंगे। फिर वितरण होगा। हालांकि अभी वितरण की तारीख का एलान नहीं हुआ है। माना जा रहा है इस सप्ताह से राशन वितरण शुरू हो सकता है।
जिले में कुल 3,27,536 राशन कार्डधारक हैं, जिसमें कुल सदस्य 13,08,489 हैं। इसके साथ ही पात्र गृहस्थी के 3,06,793, जबकि अंत्योदय के 20,743 कार्डधारक हैं। जिला पूर्ति अधिकारी पूरन सिंह चौहान ने बताया कि दिसंबर से मार्च 2022 तक मुफ्त में गेहूं और चावल बांटा जाएगा।
उन्होंने बताया कि जिलास्तरीय अधिकारियों को ब्लॉक और नगर पालिका और नगर पंचायतों में पर्यवेक्षण के लिए नामित किया गया है। यह लोग मार्च 2022 तक वितरण सुनिश्चित कराएंगे। उन्होंने बताया कि राशन का वितरण महीने में दो बार में किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि राशन और अन्य खाद्य वस्तुओं की गुणवत्ता की जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है। एडीएम वित्त और राजस्व भगवान शरण की अध्यक्षता में छह सदस्यीय टीम गठित की गई है। एसडीएम तहसील क्षेत्र में वितरण और खाद्य सामग्रियों की गुणवत्ता सुनिश्चित कराएंगे।
इसके अलावा खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को भी गुणवत्ता परखेंगे। इसके साथ ही यह लोग खाद्य वस्तुओं की गुणवत्ता की जांच करेंगे। कोई व्यक्ति 1076 या अधिकारियों के मोबाइल फोन पर घटतौली का गुणवत्ता के बारे में शिकायत दर्ज करा सकता है।
इ