{"_id":"68279f7b8a85fa40a504ec1b","slug":"prithviraj-chauhans-birth-anniversary-celebrated-with-great-pomp-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-140058-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: धूमधाम से मनाई पृथ्वीराज चौहान की जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: धूमधाम से मनाई पृथ्वीराज चौहान की जयंती
Sat, 17 May 2025 01:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sat, 17 May 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)।
नगर में शुक्रवार को सम्राट पृथ्वीराज चौहान की जयंती धूमधाम से मनाई गई। नगर में निकाली गई शोभायात्रा का जगह-जगह फूलों से स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक संगीता चौहान ने कहा कि पृथ्वीराज वीरता के साथ ही क्षमा और दया के प्रतीक थे।
शुक्रवार दोपहर से राजपूत समाज के लोग अवंतिका पार्क में इकट्ठा हुए। पार्क में आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक संगीता चौहान, पूर्व मंत्री मदन चौहान, ठेकेदार महेंद्र सिंह, वीर सिंह भगत सिंह ने पृथ्वीराज चौहान के चित्र आगे नमन कर विचार रखे। इसके बाद शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें वाहन में पृथ्वीराज चौहान का चित्र रखा। जिसके आगे वाहनों में सवार और पैदल लोग चल रहे थे। शोभायात्रा में सैकड़ों ट्रैक्टर शामिल हुए।
अवंतिका पार्क से शुरू हुई शोभायात्रा हनुमान मंदिर होते हुए थाना चौराहा, रेलवे ओवरब्रिज के नीचे से रेलवे स्टेशन मार्ग पहुंची। यहां से खाद गुर्जर मार्ग राजपूत मार्किट होते हुए वापस अवंतिका पार्क में समाप्त हुई। इस मौके पर जगतपाल चौहान, नितिन चौहान, सोमपाल सिंह, विक्रांत चौहान, पवन चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
हाथों में तलवार लहराईं, वाहनों से स्टंट किए
उधर, जयंती में शामिल कुछ युवक तलवार लहराते चल रहे थे। कई युवक ट्रैक्टर की बोनट पर भी बैठे थे, जबकि कई ने कार और अन्य वाहनों से शरीर बाहर निकाल रखे थे और स्टंट करते हुए चल रहे थे। इसके बावजूद सुरक्षा के लिए शोभायात्रा में आगे चल रहे पुलिसकर्मी मूक दर्शक बने हुए थे।