{"_id":"5db9ce428ebc3e939f408f38","slug":"prime-minister-home-jpnagar-news-mbd3275022171","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवालों के घेरे में डूडा कार्यालय, लाभार्थी की ओर से दो लाख रुपये लौटाने का दांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सवालों के घेरे में डूडा कार्यालय, लाभार्थी की ओर से दो लाख रुपये लौटाने का दांव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। पीएम आवास के एक लाभार्थी को गलत तरीके से रुपये देने के मामले में डूडा कार्यालय आरोपों के घेरे में है। शहर के दरबारे कला मोहल्ला में मकान बनाने के लिए इमरान पर अवैध तरीके से दो लाख रुपये लेने का मामला सामने आया है। इसकी शिकायत परियोजना अधिकारी से जुलाई महीना में की गई है। जांच के बाद मामला सही निकला। चर्चा है कि आरोप सही मिलने पर डूडा कार्यालय बैकफुट पर आ गया। दबाव बनाने के बाद इमरान दो लाख रुपये वापस करने को तैयार हो गया। पीओ डूडा ने उससे दो लाख रुपये का ड्रॉफ्ट जल्द उपलब्ध कराने को कहा है।
जिले के दरियापुर निवासी मोहम्मद उस्मान ने जुलाई में पीओ डूडा से एक व्यक्ति पर फर्जी तरीके से पात्र बन कर पीएम आवास का लाभ लेने की शिकायत की। आरोप है कि शहर के दरबारे कला निवासी युवक ने जमीन के कागजात फर्जी लगाए है। पीओ डूडा ऋषिपाल यादव ने मामले की जांच कराई। नगर पालिका से भी रिपोर्ट तलब की गई इसमें आरोप सही निकले। इसके बाद डूडा कार्यालय हरकत में आ गया। चर्चा है कि उसने लाभार्थी से संपर्क साधा। इसके बाद इमरान ने पीएम आवास के तहत लाभ नहीं हासिल करने का प्रार्थना पत्र दिया है, जिसके तहत दो लाख रुपये जमा करने का अनुरोध किया है।
पात्रता का चयन कैसे हुआ
अमरोहा। पीएम आवास में पात्रों को लाभ दिलाने के मामले में डूडा कार्यालय की कार्यशैली पर कई बार सवाल उठ चुके हैं। दो बार में लाभार्थी के अकाउंट में दो लाख रुपये भेजे गए हैं। मालूम हो कि पहली किस्त में 50 हजार रुपये मिलते हैं। इसके तहत बुनियाद समेत अन्य काम पूरे करने होते हैं। मकान का निर्धारित काम कराने के बाद 1.5 लाख रुपये दिए जाते हैं। हालांकि पात्रता के चयन समेत अन्य काम को करने वाले सवालों के घेरे में हैं। क्योंकि पात्रता के लिए कई चरणों में परीक्षण होता है।
विज्ञापन
लाभार्थी ने स्वेच्छा से रुपये वापस करने का प्रार्थना पत्र दिया है। दो किस्त में दो लाख रुपये दिए गए हैं। उससे जल्द रुपये वापस करने को कहा गया है। ऋषिपाल सिंह, पीओ डूडा