फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Primary teachers will protest at BRC centers today

Amroha News: आज बीआरसी केंद्रों पर धरना देंगे प्राथमिक शिक्षक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
Primary teachers will protest at BRC centers today
अमरोहा। परिषदीय स्कूलों में लर्निंग रिसोर्स पैकेज के तहत दिए गए टैबलेट को चलाने के लिए पर्सनल आईडी पर सिम खरीदने का शिक्षकों ने विरोध शुरू कर दिया है। इसको लेकर आज उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ सभी बीआरसी केंद्रों पर धरना प्रदर्शन करते हुए महानिदेशक स्कूली शिक्षा को संबोधित ज्ञापन खंड शिक्षा अधिकारियों को सौंपेगे।
विज्ञापन

टैबलेट वितरण के लगभग तीन माह बीतने के बाद स्कूलों में टैबलेट संचालन की प्रक्रिया परवान नहीं चढ़ सकी है। शिक्षकों ने अपनी पर्सनल आईडी पर टैबलेट चलाने से साफ इन्कार कर दिया है। जिसके बाद विभाग को योजनाओं का ऑनलाइन डाटा नहीं मिल पा रहा है। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बाद अब उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसके विरोध में उतर आया है। आज पर्सनल आईडी पर सिम खरीदने के विरोध एवं सीयूजी सिम की मांग के अलावा एक कैलेंडर वर्ष में राज्य कर्मचारियों की तरह उपार्जित अवकाश, प्रत्येक माह का द्वितीय शनिवार का अवकाश एवं अर्द्ध आकस्मिक अवकाश दिए जाने की मांग को लेकर जिले के सभी ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर तीन बजे से धरना प्रदर्शन किया जाएगा। संघ के जिला मंत्री मुकेश चौधरी ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान महानिदेशक स्कूली शिक्षा को संबोधित ज्ञापन खंड शिक्षा अधिकारियों को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed