फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Preparing to distribute smart phones and tablets to 31,573 students

31,573 छात्र-छात्राओं को स्मार्ट फोन और टैबलेट बांटने की तैयारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Preparing to distribute smart phones and tablets to 31,573 students
तकनीकी, मेडिकल और उच्च शिक्षा के परंपरागत पाठ्यक्रमों में नामांकित विद्यार्थियों को मोबाइल और टैबलेट मिलेगा। इसके लिए 31,573 विद्यार्थियों का चिन्हांकन किया गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ के हाथों जिले के 232 छात्र छात्राओं को स्मार्ट फोन-टैबलेट मिल सकता है। विद्यार्थियों का समूह 24 दिसंबर को लखनऊ के लिए रवाना होगा।
विज्ञापन

एडीएम वित्त और राजस्व भगवान शरण ने बताया कि आईटीआई, पॉलिटेक्निक, मेडिकल और उच्च शिक्षा में नामांकित विद्यार्थियों को सरकार की ओर से स्मार्ट फोन और टैबलेट दिए जाने हैं कुल 38,374 छात्र छात्राओं का ब्योरा फीड किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पात्रता के दायरे में 31,573 विद्यार्थी चिन्हित हुए हैं। यह बीए-बीएससी, बीकॉम के अलावा परास्नातक के विविध पाठ्यक्रमों में पंजीकृत हैं। माना जा रहा है कि विभिन्न कोर्स के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों का वरीयता मिलेगा। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में 25 दिसंबर को जिले के विद्यार्थियों को स्मार्ट फोन और टैबलेट मिलेगा। इस दिन पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती भी है। जेएस हिंदू पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वीर विरेंद्र सिंह ने बताया कि 200 विद्यार्थी लखनऊ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed