फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Preparations underway to run a bus from Amroha to Greater Noida

Amroha News: अमरोहा से ग्रेटर नोएडा तक बस चलाने की तैयारी

Fri, 02 May 2025 01:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 02 May 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Preparations underway to run a bus from Amroha to Greater Noida
अमरोहा। यात्रियों की सहूलियत के लिए परिवहन निगम ने एक और कवायद शुरू की है। अमरोहा डिपो से जल्द ही ग्रेटर नोएडा के परी चौक के लिए बस का संचालन करने की तैयारी है। यह रोजाना सुबह सात बजे अमरोहा से चलेगी और करीब दस बजे तक पहुंचेगी। उधर से भी ऐसा समय निर्धारित किया जाएगा, जो दैनिक यात्रियों के लिए फायदेमंद रहेगा।
विज्ञापन

अमरोहा डिपो में 95 बसें निगम की हैं। इनमें 19 अनुबंधित हैं। जल्द ही 20 नई बसें मिलने की उम्मीद हैं। अमरोहा डिपो से बिजनौर देहरादून, मुरादाबाद, मेरठ, दिल्ली, बरेली व संभल के लिए बसों का संचालन होता है। जबकि, बीते एक साल में नौगांवा सादात से दिल्ली, अमरोहा से सोनीपत, मथुरा व आगरा के लिए भी बसों का संचालन शुरू हुआ है। पिछले दिनों निगम ने आगरा के लिए एक और बस के संचालन शुरू किया है।
विज्ञापन

रोजाना शाम चार बजे आगरा के लिए रवाना होने वाली रोडवेज बस अमरोहा डिपो से गजरौला, हसनपुर, गवां, अनूपशहर, अलीगढ़ होते हुए आगरा पहुंचती है। जबकि, वापसी में तड़के साढ़े चार बजे आगरा से अलीगढ़, मुरादाबाद होते हुए अमरोहा आती है। एआरएम अनिल कुमार ने बताया कि अब तक अमरोहा डिपो से दिल्ली आनंद विहार के लिए बस जाती थी। लेकिन, जल्द ही नोएडा परी चौक के लिए बस का संचालन करेंगे। इसके संचालन के लिए कवायद की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article