{"_id":"67eee84c3693b439da03005c","slug":"preparations-to-increase-bus-fares-after-toll-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-137298-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: टोल के बाद बसों का किराया बढ़ाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: टोल के बाद बसों का किराया बढ़ाने की तैयारी
Fri, 04 Apr 2025 01:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 04 Apr 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा।
टोल प्लाजा पर बढ़ी दरों का असर अब रोडवेज बसों के किराए पर भी पड़ेगा। टोल टैक्स की दरें बढ़ने के बाद अब रोडवेज विभाग सभी रूटों पर किराए में बढ़ोतरी की तैयारी में है।
रोडवेज के अफसरों ने इसका आकलन करना शुरू कर दिया है। अमरोहा से बरेली, मेरठ, दिल्ली और देहरादून जाने वाले यात्रियों पर किराए की बढ़ोतरी का बोझ पड़ेगा।
अमरोहा डिपो में 66 बसें निगम की हैं। वहीं, 19 बसें अनुबंधित हैं। जिले से बिजनौर, देहरादून, मुरादाबाद, मेरठ, दिल्ली, बरेली व संभल के लिए बसों का संचालन होता है। बीते साल में नौगांवा सादात से दिल्ली, अमरोहा से सोनीपत, मथुरा व आगरा के लिए बसों का संचालन शुरू किया गया है। 31 मार्च की रात से टोल टैक्स की दरों में बढ़ोतरी कर दी गई है।
विज्ञापन
जिले के क्षेत्र की सीमा में पड़ने वाले टोल टैक्स के अलावा अन्य टोल टैक्स से भी प्रतिदिन अमरोहा डिपो की बसों का संचालन होता है। ऐसे में निगम की बसों में जल्द नई किराया दर की सूची जारी की जाएगी। अमरोहा डिपो के एआरएम अनिल कुमार ने बताया कि कुछ जगह टोल टैक्स में अधिक बढ़ोतरी नहीं होने से किराए में असर नहीं पड़ेगा। हालांकि, कुछ रूटों पर बसों के किराए में एक से दो रुपये की बढ़ोतरी की जाएगी। जल्द ही मुख्यालय से नई किराया दर की सूची जारी होगी।