फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Preparations complete, nomination papers will be filed from today

Amroha News: तैयारियां पूरी, आज से दाखिल होंगे नामांकन पत्र

Thu, 28 Mar 2024 03:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 28 Mar 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
Preparations complete, nomination papers will be filed from today
अमरोहा। दूसरे चरण के लिए आज से नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू होगी। नामांकन सुबह 11 बजे से तीन बजे तक जमा हो सकेंगे। नामांकन प्रक्रिया को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रत्याशी भीड़ के साथ कलक्ट्रेट में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। वह अपने साथ केवल चार लोगों को ही लेकर नामांकन के लिए जा सकते हैं।
विज्ञापन

आज से दूसरे चरण में होने वाले चुनाव को लेकर प्रक्रिया शुरू हो रही है। डीएम कोर्ट में जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार त्यागी के समक्ष नामांकन पत्र जमा किये जाएंगे। पूरी नामांकन प्रक्रिया सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में पूरी होगी। कलक्ट्रेट में नामांकन के लिए बैरिकेडिंग लगा दी गई है। नामांकन के दौरान प्रत्याशी समर्थकों की भीड़ के साथ कलक्ट्रेट में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। वह अपने साथ केवल चार लोगों को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रवेश कर सकते हैं। सभी को कलक्ट्रेट के गेट संख्या एक से मेटल डिटेक्टर से चेकिंग के बाद ही अंदर प्रवेश करने दिये जाएगा। प्रत्याशियों को नामांकन के लिए सभी विभागों से अदेय प्रमाण पत्र भी लेना होगा। साथ ही नामांकन के दौरान अपने आपराधिक इतिहास, शिक्षा, व्यवसाय एवं कुल संपत्ति के बारे में भी ब्योरा देना होगा।
विज्ञापन


निर्वाचन आयोग के निर्देश पर सभी प्रत्याशियों को नामांकन से पहले राष्ट्रीयकृत बैंक में खाता खोलना अनिवार्य है। इसकी सूचना प्रत्याशी को नाम निर्देशन पत्र के साथ प्रस्तुत करनी होगी। इसी खाते से प्रत्याशियों को निर्वाचन संबंधी व्यय करना होगा। बैंक खाता नामांकन की तिथि से कम से कम एक दिन पहले खोले जाना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा सदस्य पद के लिए निर्वाचन लड़ने वाले सामान्य जाति के उम्मीदवारों को जमानत राशि 25 हजार रुपये तथा अनुसूचित जाति व जनजाति के लिए 12500 रुपये निर्धारित की गई है।


कलक्ट्रेट में वाहनों के प्रवेश पर रहेगा प्रतिबंध
नामांकन प्रक्रिया के दौरान 28 मार्च से कलक्ट्रेट में अधिकारी, कर्मचारियों एवं अधिवक्ताओं के अतिरिक्त अन्य लोगों के वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा।


चुनाव में किस्मत आजमाने के लिए निर्दलीय प्रत्याशियों को ज्यादा प्रस्तावक चाहिए होंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि नामांकन के लिए निर्दलीय प्रत्याशियों को दस प्रस्तावकों की जरूरत पड़ेगी। वहीं पार्टी के प्रत्याशियों को एक प्रस्तावक चाहिए होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed