{"_id":"6535824baf55b91a0d0a9424","slug":"preparation-to-declare-reward-for-criminals-involved-in-double-murder-gajraula-news-c-284-1-smbd1015-7306-2023-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: दोहरे हत्याकांड में शामिल बदमाशों को इनामी घोषित करने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: दोहरे हत्याकांड में शामिल बदमाशों को इनामी घोषित करने की तैयारी
विज्ञापन
गजरौला। गुलालपुर के जंगल में अनिरुद्ध व रतनपाल भाटी की हत्या के मामले में शातिर अपराधी अशोक समेत अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं। पुलिस ने अब इन्हें इनामी घोषित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए पुलिस ने आला अफसरों को अपनी रिपोर्ट भेज दी है। सबसे अधिक इनामी अशोक पर रखा जाएगा। कारण वह पहले भी इनामी रहा है।
थाना क्षेत्र के गंगा पार गुलालपुर के जंगल में नौ अक्तूबर को फार्म हाउस पर दिल दहलाने वाली घटना हुई। बदमाशों ने गौतमबुद्ध नगर के बोड़ाकी गांव के रतनपाल भाटी व मेरठ के सीना गांव निवासी अनिरुद्ध की बलकटी व नल के हत्थे से वार कर हत्या कर दी। बदमाशों ने हापुड़ जिले के नया गांव निवासी नौकर जीतपाल को अधमरा कर छोड़ा था। पुलिस ने मृतक अनिरुद्ध के भाई कविशेक की तहरीर पर सात नामजद सहित 13 आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया।
विवेचना के दौरान गजरौला थाना क्षेत्र के मुरादपुर निवासी जितेंद्र भड़ाना, हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र के नया गांव निवासी चंद्रपाल, हैदरपुर निवासी सुरेंद्र और मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र के सारंगपुर निवासी अब्बास के नाम सामने आए। जितेंद्र भड़ाना, अब्बास, चंद्रपाल और सुरेंद्र को 14 अक्तूबर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसके बाद पुलिस ने बिरसिंहपुर निवासी दिनेश को गिरफ्तार किया। वह राशन डीलर है। मेरठ के भड़ौली निवासी अंकुर उर्फ बोलू ने मेरठ में आत्मसमर्पण कर दिया। लेकिन, मास्टर माइंड अशोक निवासी बिरसिंहपुर थाना सिंभावली और उसके ही गांव के विनय, कपिल पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं। पुलिस ने तीनों को भगोड़ा घोषित कर दिया। उनके गांव और सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर चस्पा कर दिए। अब पुलिस उनको इनामी घोषित करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि सबसे अधिक इनाम अशोक पर घोषित होगा। कारण उसका बड़ा आपराधिक इतिहास है। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि हत्यारों की गिरफ्तारी के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन उनकी लोकेशन नहीं मिल पा रही है। इसके लिए इनाम घोषित किए जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।