फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   pregnant woman was operated by quackIn Amroha

गर्भवती महिला की जान से खिलवाड़: झोलाछाप ने कर दिया ऑपरेशन, नवजात की मौत, इन्फेक्शन बताकर बच्चेदानी भी निकाली

Wed, 19 Jul 2023 06:22 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 19 Jul 2023 06:22 PM IST
सार

परिजनों ने लापरवाही बरतने का आरोप लगाया हंगामा किया तो झोलाछाप ने जच्चा को रेफर कर दिया। पीड़ित परिवार में जच्चा को अमरोहा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन
pregnant woman was operated by quackIn Amroha
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बिजनौर के चांदपुर में झोलाछाप ने गर्भवती महिला का ऑपरेशन कर दिया। इस दौरान नवजात की मौत हो गई। इन्फेक्शन बताकर बच्चेदानी को भी निकाल दिया। बाद में जच्चा की हालत बिगड़ गई। इसके बाद भी झोलाछाप ने तीन दिन तक जच्चा को अस्पताल में भर्ती रखा। परिजनों ने लापरवाही बरतने का आरोप लगाया हंगामा किया तो झोलाछाप ने जच्चा को रेफर कर दिया। पीड़ित परिवार में जच्चा को अमरोहा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत में सुधार है। पीड़ित परिवार ने अधिकारियों से झोलाछाप के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


चांदपुर के नारनौर गांव में वीरसिंह का परिवार रहता है। उनके बेटे मुकेश की शादी 12 साल पहले हुई थी। मुकेश की पत्नी सरोज देवी गर्भवती थी। पांच दिन पहले प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने सरोज देवी को चांदपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। आरोप है कि यहां झोलाछाप ने सरोज का ऑपरेशन किया। इस दौरान बच्चा मरा हुआ पैदा हुआ। झोलाछाप ने सरोज की बच्चेदानी भी निकाल दी। जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। 

विज्ञापन

 

परिवार वाले लगातार सरोज को दूसरी जगह ले जाने की बात कहते रहे लेकिन झोलाछाप ठीक होने का आश्वासन देकर भर्ती कराए रहा। मंगलवार को सरोज की हालत ज्यादा बिगड़ने पर परिजनों ने झोलाछाप पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया और जमकर हंगामा किया। इसके बाद झोलाछाप ने सरोज को नाजुक हालत में रेफर कर दिया। लिहाजा मंगलवार की शाम परिजन सरोज को लेकर अमरोहा के निजी अस्पताल में पहुंचे। यहां दूसरा ऑपरेशन होने के बाद अब सरोज की हालत में सुधार बताया जा रहा है। सरोज देवी के ससुर वीर सिंह ने बिजनौर पुलिस से झोलाछाप के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed