फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Pregnant woman hit by bike rider, dragged for 10 meters

Amroha News: गर्भवती को बाइक सवार ने मारी टक्कर, 10 मीटर तक घसीटा

Mon, 30 Dec 2024 01:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 30 Dec 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
Pregnant woman hit by bike rider, dragged for 10 meters
अमरोहा। नगर निवासी गर्भवती महिला को बाइक सवार ने जानबूझकर टक्कर मार दी। आरोपी करीब दस मीटर तक महिला को घसीटता ले गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। शिकायत करने पर आरोपी ने महिला के पति से मारपीट की। पुलिस ने बाइक सवार सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

अमरोहा के मोहल्ला लकड़ा में दिलनवाज का परिवार रहता है। उसकी पत्नी तबस्सुम गर्भवती है। 26 दिसंबर को महिला मुन्नी देवी हॉस्पिटल में दवा लेकर घर लौट रही थी। रास्ते में इकरार नगर के रहने वाले बाइक सवार कलवा ने जानबूझकर पीछे से महिला को टक्कर मार दी। आरोपी करीब दस मीटर तक उसे घसीटता ले गया। गले में दुपट्टा कसने से तबस्सुम घायल हो गई। तबस्सुम के पति दिलनवाज ने इसकी शिकायत कलवा से की तो उसने गाली-गलौज की। कलवा अपने बेटे दानिश व मोहसिन और फारूक के साथ घर के सामने आया और दिलनवाज के साथ मारपीट करने लगा। सीओ सिटी अरुण कुमार ने मामले में पुलिस ने कलवा, दानिश, मोहसिन और फारूक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article