फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Pregnant and unborn child dies due to lack of oxygen

गजरौला में ऑक्सीजन नहीं मिलने पर गर्भवती और गर्भस्थ शिशु की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 01:40 AM IST
विज्ञापन
Pregnant and unborn child dies due to lack of oxygen
गजरौला(अमरोहा)। बेहतर उपचार के लिए मेरठ के निजी अस्पताल में ले जाई जा रही नौ माह की गर्भवती ने ऑक्सीजन के अभाव में दम तोड़ दिया। उसे लेकर जा रही एंबुलेंस में पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं होने के कारण महिला और उसके गर्भस्थ शिशु को अपनी जान गंवानी पड़ी। बाद में परिजन उसका शव लेकर लौट गए।
विज्ञापन

रविवार की शाम लगभग चार बजे एक निजी एंबुलेंस अल्लीपुर में हसनपुर रोड पर स्थित ऑक्सीजन के गोदाम के बाहर आकर रुकी। बताते हैं कि उसमें एक गर्भवती महिला तेज-तेज सांसे ले रही थी। साथ आए लोगों ने वहां से गुजर रहे लोगों से गैस सप्लायर के संबंध में जानकारी करते हुए सिलिंडर की गुहार लगाई। लोगों ने बताया कि कुछ देर पहले ही सिलिंडर बंट चुके हैं और अब गोदाम भी बंद पड़ा है। बताते हैं कि एंबुलेंस के चालक ने गोदाम के बाहर लिखा सप्लायर मुकीम खान का मोबाइल नंबर भी मिलाया लेकिन नंबर कवरेज क्षेत्र के बाहर आया। उसने काफी देर तक ट्राई भी किया लेकिन सफलता नहीं मिली। इसी दौरान साथ आए लोगों ने एंबुलेंस में झांककर देखा दो उनकी चीख निकल गई। एंबुलेंस में स्ट्रेचर पर लेटी महिला की मौत हो चुकी थी। एंबुलेंस चालक अरशद के मुताबिक वे लोग चांदपुर के किसी गांव से आए थे। महिला नौ माह की गर्भवती थी। चालक ने बताया कि उसने गाड़ी में लगे सिलिंडर से उसे ऑक्सीजन लगाई हुई थी लेकिन यहां आकर बीच रास्ते में ही खत्म हो गई। इसके बाद परिजन मृतका का शव लेकर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed