फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Prayers held in churches at various places on Good Friday

Amroha News: गुड फ्राइडे पर जगह-जगह चर्च में हुई प्रार्थना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
Prayers held in churches at various places on Good Friday
अमरोहा। जिले भर के जगह-जगह चर्च में गुड फ्राइडे पर विशेष प्रार्थना हुई। मसीही समाज के लोगों ने विशेष प्रार्थना सभा में हिस्सा लिया। अमरोहा के बड़े बाजार स्थित मेथोडिस्ट चर्च में पास्टर विनय ने प्रार्थना कराई।
विज्ञापन

पास्टर ने बताया कि गुड फ्राइडे के दिन चर्च में ईसा के अंतिम सात वाक्य क्षमा, मेल-मिलाप, सहायता और त्याग इत्यादि को जीवन में आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया गया। भगवान यीशु के संदेश बताए गए। उधर, रजबपुर के चर्च में गुडफ्राइडे की विशेष प्रार्थना सभा आयोजित हुई। जिसमें यीशु मसीह के जीवन पर बाइबिल के माध्यम से बताया। चर्च में आयोजित प्रार्थना सभा में चर्च के पास्टर शेखर ने विचार रखे। इस दौरान सिस्टर सरिता, दीपक धारीवाल, संगीता, संजय कोलिस, सोनू कोलिस, गेल्डविन डिसूजा, कपिल, सानिया, लवीना, लव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

------
गुड फ्राइडे पर प्रभु यीशु मसीह को किया याद

हसनपुर। नगर के सेंट जॉन्स चर्च में गुड फ्राइडे मनाया गया। प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। जिसमें समाज से जुड़े लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पादरी सुशील मसीह के द्वारा प्रभु ईसा मसीह के जीवन पर प्रकाश डाला गया। बताया कि यीशु मसीह ने अपने प्राण त्यागने से पहले सात वचन बोले थे। अत्यधिक दुख भोगने के बाद भी उन्होंने अपने वचन में अपने शत्रुओं के लिए परमेश्वर से प्रार्थना की। समाज में प्रेम का संदेश देने वाले ईसा मसीह के बताए रास्ते पर चलने की अपील की गई। इस मौके पर डेबरा मसीह, सेन मसीह, राखी मसीह, सेनन मसीह, जितेंद्र कुमार, सुमित कुमार, अल्बर्ट मसीह, विशाल कुमार, पलक मसीह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed