फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Pradhan's powers seized in financial irregularity

Amroha News: वित्तीय अनियमितता में प्रधान के अधिकार सीज

Sat, 17 May 2025 02:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 17 May 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Pradhan's powers seized in financial irregularity
अमरोहा।
विज्ञापन

डीएम ने वित्तीय अनियमितताओं पर जोया ब्लॉक की ग्राम पंचायत सरकड़ी अजीज की ग्राम प्रधान लता देवी के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार सीज कर दिए हैं। डीएम की जांच में ग्राम प्रधान 3.85 लाख रुपये की वित्तीय अनियमितताओं की दोषी पाई गई हैं। डीएम ने अंतिम जांच एएमए जिला पंचायत व पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन को सौंपी है।

जोया ब्लॉक की पंचायत सरकड़ी अजीज की ग्राम प्रधान लता देवी के खिलाफ ग्रामीणों ने शपथपत्र पर शिकायतीपत्र देते हुए जांच की मांग की थी। डीएम निधि गुप्ता वत्स ने डीपीआरओ व पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन को मामले की जांच सौंपी थी। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान द्वारा मनरेगा कार्डधारकों से अमृत सरोवर में 212 मजदूरी दिखाकर 2.28 लाख रुपये निकालने व सरोवर का कार्य जेसीबी से कराए जाने की शिकायत की गई थी। इसके अलावा पंचायत को छोड़कर प्रधान ने दूसरी पंचायत में अपने परिवार वालों के खेतों की पुस्ताबंदी व समतलीकरण का कार्य कराया गया।
विज्ञापन


इसमें 1.51 लाख रुपये की शासकीय राशि का दुरुपयोग होना पाया गया। इसके अलावा सरकड़ी अजीज में ही जोजखेड़ा जाने वाले रास्ते से लेखराज के मकान तक इंटरलॉकिंग के निर्माण में पुरानी ईटों को तोड़कर रोडी का इस्तेमाल किया गया। जबकि, भुगतान नई ईंट की रोडी का पांच हजार रुपये का किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपों के संबंध में ग्राम प्रधान का स्पष्टीकरण भी तलब किया गया, जिसमें प्रधान द्वारा दिए गए स्पष्टीकरण से डीएम संतुष्ट नहीं हुईं। उन्होंने पंचायती राज अधिनियिम की धारा 95 (1) (छह) के तहत अंतिम जांच पूरी होने तक ग्राम प्रधान के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकारी सीज कर दिए हैं। उन्होंने अंतिम जांच एएमए जिला पंचायत व पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन को सौंपी है। डीपीआरओ पारुल सिसोदिया ने ग्राम प्रधान के अधिकार सीज होने की पुष्टि की है।
जांच में दोषी मिलीं प्रधान, कारण बताओ नोटिस
अमरोहा। हसनपुर ब्लॉक की पंचायत अल्लीपुर खादर की ग्राम प्रधान डीएम की जांच में दोषी पाई गई हैं। डीएम ने प्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए 15 दिनों में जवाब देने को कहा है।

ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर शासकीय धनराशि का दुरुपयोग करने समेत कई मामलों की शिकायत की थी। डीएम ने डीसीओ व एई आरईडी को जांच सौंपी थी। अस्थाई गोशाला के निरीक्षण में भी अनियमितताएं सामने आई थीं।

सीवीओ व डीडीओ के निरीक्षण में गोशाला का गेट बाहर से बंद मिला था। वहां केयर टेकर भी मौजूद नहीं था। गोवंशों के लिए हरा चारा भी उपलब्ध नहीं था। जांच में बनवारी के मकान से छत्रपाल के मकान तक इंटरलॉकिंग टाइल्स के कार्य में अवशेष ईंटों का स्टॉक रजिस्टर में नहीं मिला। अवशेष ईंटों के 24398 रुपये की वित्तीय अनियमितता उनके द्वारा किया जाना पाया गया। देवर से ट्रैक्टर-ट्रॉली से मिट्टी भराव कराकर 16800 रुपये व ससुर की मजदूरी दिखाकर 3575 रुपये की वित्तीय अनियमितता की गई।


प्रधान व उनके पति द्वारा जांच टीम के सदस्यों को झूठे मुकदमे में फंसाए जाने की धमकी देने का आरोप है। प्रधान द्वारा डीएम के 24 अक्तूबर 2024 को दिए नोटिस का जवाब भी नहीं दिया था। अब डीएम ने फिर से ग्राम प्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए 15 दिनों में जवाब देने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed