{"_id":"63111215e436fc107854abd5","slug":"pradhan-accused-of-embezzlement-in-development-works-hasanpur-news-mbd4397200139","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्यों में प्रधान पर गबन का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्यों में प्रधान पर गबन का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास कार्यों में गड़बड़ी करने एवं सरकारी धन का गबन करने के आरोप में अदालत के आदेश पर ग्राम प्रधान, रोजगार सेवक एवं तकनीकी सहायक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
गंगेश्वरी ब्लॉक क्षेत्र के गांव गंगवार निवासी मोहम्मद अनस पुत्र खलीलुर्रहमान का कहना है कि गांव में वर्तमान प्रधान, रोजगार सेवक एवं तकनीकी सहायक द्वारा विकास कार्यों में गड़बड़ी की जा रही है। मनरेगा मजूदरों का हक मारा जा रहा है। कुछ दिन पूर्व गांव के ही नदीम व अन्य ग्रामीणों के साथ मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से की गई थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मामले में जांच बैठाई गई थी। कुछ दिन पूर्व तत्कालीन खंड विकास अधिकारी लक्ष्मण प्रसाद, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मनेगा नितिन कुमार, तकनीकी सहायक सतीश सिंह ने गांव पहुंचकर जांच की थी।
आरोप है कि जांच में खेल हो गया। करीब 56781 रुपये का फर्जीवाड़ा किया गया। मनरेगा मजदूरों को न्याय मिल सके। सरकारी धनराशि का गबन को बचाने के लिए इसकी शिकायत थाने में भी की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। इसके बाद न्यायालय की शरण ली। पुलिस ने अदालत के आदेश पर गबन के मामले में ग्राम प्रधान मोबीन अहमद, रोजगार सेवक मोहम्मद सुलेमान, तकनीकी सहायक सतीश सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।