फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Power to flow again in faltering grid with 13 crore boost

Amroha News: 13 करोड़ से लड़खड़ाई बिजली में दौड़ेगा करंट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Power to flow again in faltering grid with 13 crore boost
अमरोहा। जर्जर बिजली तार, ओवरलोड ट्रांसफार्मर और बार-बार होने वाले फाल्ट से परेशान उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद है। बिजली निगम ने व्यवस्था सुधारने के लिए 13 करोड़ रुपये का बिजनेस प्लान-दो तैयार कर शासन को भेजा है। मंजूरी मिलते ही जर्जर तार बदलने और ओवरलोड ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने का काम शुरू होगा।
विज्ञापन

जर्जर तारों से लाइन फाल्ट व लाइन लॉस और ओवरलोड ट्रांसफार्मरों से आपूर्ति प्रभावित होती है। गर्मी में समस्या बढ़ जाती है। इससे पहले बिजनेस प्लान-प्रथम में 32 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा गया था, जिसमें 28 करोड़ मंजूर हुए। इसके तहत विभिन्न विद्युत कार्यों के साथ हसनपुर के शीतला सराय में नया बिजलीघर बनाया जा रहा है और करीब 150 ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन

दूसरे चरण में 13 करोड़ रुपये से खराब तारों को प्राथमिकता पर बदला जाएगा और जरूरत के अनुसार ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ेगी। इससे फाल्ट व लाइन लॉस कम होने के साथ बिजली आपूर्ति में सुधार की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
जिले में बिजनेस प्लान-प्रथम के तहत स्वीकृत कार्य चल रहे हैं। बिजनेस प्लान-दो के तहत 13 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। मंजूरी मिलने के बाद प्रस्तावित कार्य शुरू कराए जाएंगे। इसके बाद बिजली व्यवस्था में और सुधार होगा।
- राजीव कुमार दुबे, अधीक्षण अभियंता
........
पुलिस लाइन के बन रहा अलग फीडर
अमरोहा। पुलिस लाइन के लिए 1400 किलोवाट का अलग फीडर बनाया जा रहा है। जिससे पुलिस लाइन को आपूर्ति दी जाएगी। एसडीओ अवधेश सिंह ने बताया कि कलक्ट्रेट बिजलीघर से पुलिस लाइन के लिए लाइन जा रही है। बिजलीघर में भी अलग से फीडर तैयार कराया जा रहा है। पुलिस लाइन में भी अलग ही फीडर बनेगा। जिससे उनको आपूर्ति दी जाएगी।
.....
धनौरा में नया फीडर बनेगा, क्षेत्र के सात बिजलीघरों में लगाए जाएंगे 70 नए ट्रांसफार्मर
मंडी धनौरा। नगर और ग्रामीण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति व्यवस्था मजबूत करने के लिए करीब एक करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजा गया है। इसके तहत नए ट्रांसफार्मर लगाने के साथ नगर में बिजली का भार अलग-अलग फीडरों में बांटा जाएगा।
गर्मियों में तहसील और शेरपुर चुंगी फीडर पर अधिक भार से ट्रिपिंग व लो वोल्टेज की समस्या बढ़ जाती है। वर्तमान में तहसील फीडर पर करीब 200, शेरपुर चुंगी पर 180 और कंचन बाजार फीडर पर 60 एम्पियर भार है। उपखंड अधिकारी राजन कुमार के अनुसार नया फीडर बनाया जाएगा। इसके लिए 100 केवीए के चार और 63 केवीए का एक ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा।
क्षेत्र के सातों बिजलीघरों की क्षमता बढ़ाने के लिए 70 नए ट्रांसफार्मर भी लगाए जाएंगे, जिन पर करीब 50 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। विभाग के अनुसार इससे फीडरों का भार कम होगा और अगली गर्मियों में लो वोल्टेज व ट्रिपिंग से उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। संवाद

----------
जिले में 3.81 लाख बिजली उपभोक्ता, 70 बिजलीघरों से हो रही आपूर्ति
जिले में शहर और ग्रामीण क्षेत्रों को 70 बिजलीघरों के जरिये बिजली की आपूर्ति की जा रही है। करीब एक हजार से अधिक ट्रांसफार्मर लगे हैं। इनसे करीब 3.81 लाख बिजली उपभोक्ताओं को आपूर्ति मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed