फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   power pole broken supply stopped

बिजली का खंभा टूटा आपूर्ति ठप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
power pole broken supply stopped
नगर में बिजली क खंबा अचानक टूटकर रास्ते पर गिर गया। राहगीर बाल-बाल बच गए। घटना से मोहल्ले के लोगों में रोष फैल गया। लोगों ने जल्द ही नगर में जर्जर बिजली के खंभों को बदलवाने की मांग की है।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर अमन अस्पताल के पास बिजली का एक खंभा टूटकर बीच सड़क पर गिर गया। गनीमत यह रही कि उस समय कोई राहगीर सड़क से नहीं गुजर रहा था, वरना खंभा और करंट की चपेट में आने से हादसे का शिकार भी हो सकता था। सड़क पर खंभा गिरने से रास्ता अवरुद्ध हो गया। लोगों ने कई बार जेई को फोन कर इसकी सूचना देने की कोशिश की लेकिन आरोप है कि फोन तक रिसीव नहीं किया जा सका।
विज्ञापन

अस्पताल स्वामी डॉ.राशिद ने बताया कि अस्पताल के निकट मुख्य रास्ते पर दो खंभे काफी दिनों से जर्जर हालत में खड़े हैं। इसकी सूचना कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों को दी जा चुकी है। लेकिन लापरवाही के चलते आजतक जर्जर खंभों को नहीं बदलवाया जा सका। इसके इनमें से एक खंभा गिर गया है और दूसरा गिरने के लिए तैयार खड़ा है। बिजली कर्मियों का इंतजार करने के बाद खुद ही मोहल्ले वासियों ने खंभे को रास्ते से हटाया। बिजली विभाग की लापरवाही के चलते बड़ा हादसा होने से बच गया। दूसरा खंभा भी जर्जर हालत में खड़ा है। जो किसी भी समय टूटकर गिर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed