फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Power officer raided with PAC, caught theft in 45 houses, filed a complaint

पीएसी के साथ बिजली अधिकारी ने मारे छापे, 45 घरों में चोरी पकड़ी, तहरीर दी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Power officer raided with PAC, caught theft in 45 houses, filed a complaint
अमरोहा के मोहल्ल कुरैशी में चेकिंग के दौरान तार कटवाते अधिकारी। - फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। पीएसी के साथ बिजली विभाग के अधिकारी कर्मचारियों ने शहर के दो बिजली फीडरों से जुड़े मोहल्लों में छापे मारे। इस दौरान 45 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी गई। जबकि घरों के भीतर लगे तीन मीटर को बाहर लगवाया गया। चोरी करने वाले सभी आरोपियों के खिलाफ तहरीर दे दी गई है। यह अभियान दस दिन तक लगातार चलेगा।
विज्ञापन

नगर के डिवीजन द्वितीय के एक्सईएन विश्वास कुमार ने बताया कि जिन बिजली फीडर से जुड़े मोहल्लों में बिजली चोरी होती हैं। ऐसे स्थानों पर अभियान चलाकर छापे मारे जा रहे हैं। शुक्रवार को अभियान के पहले दिन दाऊद सराय बिजलीघर से जुड़े शाह विलायत और जामा मस्जिद फीडर के मोहल्ला में अभियान चलाया गया। जहां एकाएक 45 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी गई। दूसरी टीम एसडीओ चमन प्रकाश के नेतृत्व में रही। यह अभियान शुक्रवार से 22 मई तक चलेगा। जिन स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी गई है, उन घर और प्रतिष्ठानों के मालिकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी गई है। इसके अलावा तीन मीटर घरों में लगे हुए थे, उन्हें बाहर लगवाया गया है। उन्होंने बताया कि अभियान सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed