फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Power notice not matching record

बिजली का नोटिस, रिकार्ड का नहीं हो रहा मिलान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Power notice not matching record
अमरोहा। बिजली के फर्जी नोटिस के मामले में जांच टीम को अहम सबूत हाथ लगे हैं। स्थलीय जांच और कार्यालय के रिकार्ड के मिलान में भी गड़बड़झाला सामने आया है। उपभोक्ताओं को जारी नोटिस का बिजली निगम के रिकार्ड से मिलान स्पष्ट नहीं हो रहा है। उसके आधार पर जांच आखिरी दौर में है। उच्चाधिकारियों ने मामले में जांच टीम को जीरो टॉलरेंस नीति का फरमान दिया है। जांच जल्द पूरी होने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि छुट्टी के बाद रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज देंगे। कार्रवाई की आशंका से इंजीनियर और कर्मचारियों में हड़कंप है।
विज्ञापन

जिले का विद्युत वितरण खंड द्वितीय कार्यालय शुरू से विवादों में घिरा रहा है। इंजीनियर और अफसरों की मिलीभगत से रकम वसूली का धंधा परवान चढ़ रहा है। वर्ष 2018 में बिजली निगम की टीम ने गांव में कार्रवाई की थी। आरोप है कि नौगांवा सादात के नगली पतवारी गांव में 32 लोगों को फर्जी नोटिस जारी किए गए थे। गांव के लोगों से मामले को मैनेज करने के लिए रुपये वसूले गए। कुछ दिन पहले फर्जी नोटिस का मामला सामने आया था। अधिशासी अभियंता प्रथम पीपी सिंह को मामले की जांच सौंपी थी। उन्होंने नगली पतवारी गांव में स्थलीय सत्यापन किया। गांव के लोगों के बयान दर्ज किए। इसके बाद उन्होंने रिकार्ड से मिलान किया। सत्यापन के दौरान कई अहम तथ्य सामने आए। ऐसा माना जा रहा है कि होली के बाद जांच तैयार हो सकती है। बिजली निगम में इसको लेकर हड़कंप है। दरअसल मामला प्रकाश में आने के बाद बिजली इंजीनियर भी जोखिम लेने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन

मामले की जांच की गई है। संबंधित लोगों से जानकारी ली गई है। रिकॉर्ड से मिलान किया गया है। जल्द ही रिपोर्ट अफसरों को भेजेंगे। - पीपी सिंह, जांच अधिकारी/अधिशासी अधिकारी प्रथम।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed