फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   potato sales

बिना मंडी शुल्क लिफाफा के सहारे दिल्ली भेज रहे आलू, 50 हजार वसूला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
potato sales
अमरोहा। जिले में आलू खरीदने वालों का सिंडिकेट सक्रिय है। बगैर मंडी शुल्क जमा किए बेचने जा रहे दो वाहन पकड़ लिए गए। यह दोनों डीसीएम संभल से दिल्ली जा रहीं थीं। होमगार्डों ने वाहन रोका। इसके बाद ड्राइवर ने लिफाफा दिखाया। एसडीएम ने वाहनों को थाने में भिजवाया। दोनों वाहनों से मंडी शुल्क जमा कराया। कुल 50 हजार रुपये वसूले गए।
विज्ञापन

एसडीएम विवेक यादव को बुधवार की रात को सूचना मिली कि कुछ वाहन अवैध तरीके से दिल्ली जा रहे हैं। वह जोया रोड पर टोल प्लाजा के पहले पहुंच गए। होमगार्डों ने दिल्ली की तरफ जा रहे दोनों वाहनों को रोका। ड्राइवरों ने होमगार्ड को लिफाफा दिखाया। उन्होंने वाहनों की तलाशी लेने का निर्देश दिया। दोनों डीसीएम में आलू लदा मिला। उन्होंने मंडी शुल्क के बारे में पूछताछ की, लेकिन ड्राइवर कोई जानकारी नहीं दे सके। यह दोनों वाहन संभल से आ रहे थे। उन्होंने दोनों वाहनों को रजबपुर थाना में भिजवाया। इसके बाद आलू खरीदने वालों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

किसानों से सीधे खरीदते हैं फसल, करते हैं मंडी शुल्क की चोरी
अमरोहा। मंडी शुल्क की चोरी में सिंडिकेट सक्रिय है। फसल खरीदने वाले लोग किसानों से सीधे फसल खरीद लेते हैं जबकि नियम यह है कि फसल या उपज को संबंधित मंडी में लेकर आना होता है। यहां पर मंडी शुल्क अदा करना होता। नकद रुपये मिलने पर किसान भी बिचौलियों के हाथों बेच देते हैं। विभिन्न फसलों पर दो से 10 प्रतिशत तक मंडी शुल्क लागू है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जोया और टोल प्लाजा के पहले दो वाहन पकड़े गए। उन्होंने मंडी शुल्क जमा नहीं किया था। वाहनों को रजबपुर थाना में भिजवाया। 25-25 हजार रुपये जमा कराया गया है। - विवेक यादव, एसडीएम सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed