फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Posters started regarding missing MP Danish Ali

Amroha News: जिले भर में सांसद दानिश अली के लापता होने के लगे पोस्टर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
Posters started regarding missing MP Danish Ali
अमरोहा। अमरोहा सांसद दानिश अली एक बार फिर चर्चाओं में आ गए हैं। हालांकि, इस बार अलग ही मामला सामने आया है। जिले भर में उनके विरोध में पोस्टर चस्पा कर दिए गए हैं। जिन पर लिखा है कि अमरोहा सांसद लापता.. ढूंढ़ने वाले को इनाम मिलेगा। अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि इस तरह के पोस्टर चस्पा कराने वाला कौन है। लेकिन, पोस्टर पर अमरोहा वासी लिखा है। उधर, सांसद की ओर से भी अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव को लेकर चुनावी बिसात बिछने लगी है। जिसका नजारा लगातार देखने को मिल भी रहा है। विशेषकर अमरोहा सीट पर सांसद दानिश अली को लेकर चुनावी माहौल गरमाया हुआ है। सात माह पूर्व अमरोहा रेलवे स्टेशन पर हुए कार्यक्रम में भारत माता की जय न बोलने के आरोपों में घिरने के बाद से लगातार दानिश अली चर्चाओं में बने रहे हैं। चाहे लोकसभा में भाजपा सांसद द्वारा उन पर की गई टिप्पणी का मामला हो या फिर बसपा से निलंबन। उसके बाद राहुल गांधी से मुलाकात और कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होना। कांग्रेस के प्रति लगातार बढ़ रहे प्रेम को देखते हुए तरह-तरह के कयास लगाए जाने लगे हैं। माना जा रहा है कि वह अमरोहा सीट कांग्रेस के दावेदार हो सकते हैं।
विज्ञापन

लेकिन, हाल ही अमरोहा आई कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से पूर्व प्रदेश महासचिव सचिन चौधरी ने प्रेसवार्ता में एलान किया था कि यदि दानिश को कांग्रेस से टिकट मिलता है तो वह उन्हें चुनाव नहीं लड़ाएंगे। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा था कि अभी दानिश ने कांग्रेस की सदस्यता नहीं ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
सांच को आंच क्या। मैं तो लगातार पांच साल से अमरोहा की जनता के लिए लड़ता आ रहा हूं। कोरोना काल में जब लोग घरों से नहीं निकल रहे थे। तब मैंने बाहर निकलकर जनता की सेवा की। जब ये पोस्टर लगे, उस दौरान मैं लोकसभा क्षेत्र में रहा। इससे अधिक मैं कुछ नहीं कहूंगा। यह भाजपा का षडयंत्र है। -दानिश अली, सांसद अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed