फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Posters pasted at the homes of those accused of plotting double murder

Amroha News: दोहरे हत्याकांड की साजिश रचने के आरोपियों के घर पोस्टर चस्पा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Nov 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
Posters pasted at the homes of those accused of plotting double murder
गजरौला। थाना क्षेत्र के गंगा पार गुलालपुर के जंगल में नौ अक्तूबर की रात अनिरुद्ध व रतनपाल भाटी की हत्या की साजिश रचने के तीन आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगे। पुलिस ने तीनों आरोपियों के घर पर पोस्टर चस्पा किए। जल्द ही इनामी घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन

गौतमबुद्ध नगर के बोड़ाकी गांव निवासी रतनपाल भाटी व मेरठ के सीना निवासी अनिरुद्ध मावी गजरौला थाना क्षेत्र के गुलालपुर के जंगल में फार्म पर रहते थे। नौ अक्तूबर की रात दोनों की निर्दयता से हत्या की गई। फार्म पर रहने वाले नौकर जीतपाल को मरणासन्न हालत में छोड़ा था। पुलिस का आरोप है कि जांच पड़ताल में सामने आया कि हापुड़ जिले के नया गांव निवासी खानी, गजरौला थाना क्षेत्र के पपसरा खादर के हसमत व मुरादपुर के वीरेंद्र ने भी दोहरे हत्याकांड की साजिश रची। जेल गए नया गांव निवासी पूरन के साथ मिल कर रतनपाल भाटी व अनिरुद्ध को शराब पिलाई। तीनों का नाम सामने आने पर पुलिस ने गिरफ्तारी को कई बार दबिश दी, लेकिन हाथ नहीं लगे। जिस पर रविवार को थाना प्रभारी हरीश वर्धन सिंह ने इंस्पेक्टर क्राइम बालेंदु कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम भेजकर तीनों के घर पोस्टर चस्पा कराए। जल्द ही तीनों को इनामी घोषित किया जाएगा। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि पोस्टर चस्पा कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed