{"_id":"65e4d61a16bf68915f03873c","slug":"post-mortem-woman-was-pregnant-dna-safe-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-114882-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टमार्टम: महिला के किए गए थे 20 टुकड़े, गर्भवती भी थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस्टमार्टम: महिला के किए गए थे 20 टुकड़े, गर्भवती भी थी
विज्ञापन
अमरोहा। महिला की हत्या कर शव को नौगांवा सादात क्षेत्र में फेंकने के बाद रविवार को पोस्टमार्टम में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। धारदार हथियार से महिला के 20 टुकड़े किए गए थे। महिला गर्भवती भी थी। इतना ही नहीं महिला की पहचान नहीं होने की स्थिति में डीएनए सैंपल सुरक्षित रखा गया है। वहीं, पुलिस हत्याकांड का खुलासा करना तो दूर शव की पहचान भी नहीं कर सकी है।
बीते मंगलवार की सुबह नौगांवा सादात थानाक्षेत्र यहियापुर चौराहे से दो सौ मीटर दूर जंगल में यूकेलिप्टस पेड़ के नीचे झाड़ियों में दो बड़े कपड़े के थैले पड़े मिले थे। थैलों के आसपास पक्षी मंडरा रहे थे। पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो दो थैलों में महिला के शव के कई टुकड़े थे। महिला ने सलवार और कुर्ता पहन रखा था। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। पास में ही कपड़ों से भरा थैला भी पड़ा था। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए थे। महिला की हत्या के खुलासे के लिए आठ टीमें काम कर रही हैं। महिला की पहचान के लिए दिल्ली एनसीआर, मुरादाबाद मंडल समेत कई जिलों की पुलिस से मदद ली जा रही है। छह दिन बाद भी पुलिस हत्यारों को पकड़ना तो दूर महिला की शिनाख्त करने में भी कामयाब नहीं हो सकी है।
शनिवार को किए गए पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में महिला के शरीर की हड्डियों पर भी धारदार हथियार से काटने के निशान मिले हैं। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिल गई है। मृतक महिला की शिनाख्त कराने के प्रयास जारी हैं।