फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Poonam Verma dominated the art competition, topped in all three formats

कला प्रतियोगिता में छाई पूनम वर्मा, तीनों प्रारूपों में रहीं अव्वल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Poonam Verma dominated the art competition, topped in all three formats
माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज के 100 वर्ष पूर्ण करने के उपलक्ष में जनपद के सभी माध्यमिक विद्यालयों में कला अध्यापकों की एक कला प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें किसान आदर्श खाद गुर्जर की पूनम रानी वर्मा तीनों प्रारूपों में अव्वल रहीं।
विज्ञापन

मंगलवार को कुंदन मॉडल इंटर कॉलेज में जनपद स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यवाहक जिला विद्यालय निरीक्षक दिनेश कुमार चिकारा और प्रधानाचार्य कुंदन मॉडल इंटर कॉलेज सीपी सिंह के निर्देशन में आयोजित प्रतियोगिता में जनपद के विद्यालयों से सभी कला अध्यापकों ने प्रतिभाग किया। इसमें 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज द्वारा आयोजित शताब्दी टिकट, शताब्दी लोगो, शताब्दी सिक्के का प्रारूप बनवाया गया। निर्णायक मंडल में डॉक्टर शिव शंकर यादव, आलोक यादव, हुसैन मोहम्मद रहे। शताब्दी (डाक टिकट) में पूनम रानी वर्मा पहले, अश्वनी कुमार शुक्ला दूसरे, शादमा अंजुम तीसरे पर रहीं। वहीं शताब्दी (लोगो) में पूनम रानी वर्मा पहले, नरेंद्र पाल सिंह, अपराजिता संयुक्त रूप से दूसरे, शादमा अंजुम तीसरे पर रहीं। जबकि, शताब्दी (सिक्का) में पूनम रानी वर्मा पहले, शादमा अंजुम दूसरे, संजय कुमार सिंह तीसरे स्थान पर रहे। इस तरह से तीनों प्रतियोगिताओं में पूनम रानी वर्मा अव्वल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed