{"_id":"623f5b0690111a75c0523b83","slug":"polling-parties-will-leave-for-mlc-elections-on-april-8-jpnagar-news-mbd422721676","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएलसी चुनाव के लिए 8 अप्रैल को रवाना होगी पोलिंग पार्टियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएलसी चुनाव के लिए 8 अप्रैल को रवाना होगी पोलिंग पार्टियां
अमरोहा कलक्ट्रेट में अधिकारियों की बैठ लेते डीएम बीके त्रिपाठी।
- फोटो : JPNAGAR
Link Copied
जिलाधिकारी बालकृष्ण त्रिपाठी ने कहा कि एमएलसी चुनाव कराने के लिए आठ अप्रैल की दोपहर को पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। नौ अप्रैल को वोटिंग होगी। चुनाव निष्पक्ष, शांतिपूर्ण कराना प्राथमिकता रहेगा। इस दौरान मत पेटियों के रख रखाव के लिए एसडीएम को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
विज्ञापन
डीएम शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में मुरादाबाद बिजनौर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि एमएलसी चुनाव के दृष्टिगत जनपद में आचार संहिता लागू है। सभी उप जिला अधिकारी इसका पालन पूरी तरह से सुनिश्चित कराएं। पोलिंग पार्टियां आठ अप्रैल को रवानी होंगी, इसके लिए अपर जिलाधिकारी सभी तैयारियां कर लें। डीएम ने कहा कि बैलेट बॉक्स में कोई दिक्कत है तो पहले से सही करवा लिया जाए। मत पेटियों के रख रखाव के लिए जो उपजिला अधिकारी नामित किए गए हैं, वह पूरी तरह से व्यवस्था देख लें। जहां-जहां पर मतदान होगा, वहां पर पर्याप्त फोर्स और बैरिकेडिंग की जानी चाहिए, इसके लिए अपर पुलिस अधीक्षक मौके पर जाकर देखें और व्यवस्था करा लें। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए। समय से प्रशिक्षण और माइक्रो ऑब्जर्वर की तैनाती कर दी जाए। इस दौरान एडीएम भगवान शरण, मुख्य विकास अधिकारी चंद्रशेखर शुक्ला, परियोजना निदेशक, उपजिलाधिकारी सदर विजय शंकर समेत अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।